1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हरदोईः हादसे में बाइक सवार बुआ-फूफा और भतीजे की मौत, परिवार की खुशियां मातम में बदली

हरदोईः हादसे में बाइक सवार बुआ-फूफा और भतीजे की मौत, परिवार की खुशियां मातम में बदली

यूपी के हरदोई जिले मे सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। सभी भतीजी की गोद भराई कर लौट रहे थे। तीनों मृतक रिश्ते में बुआ-फूफा और भतीजे थे।

By Rajni 

Updated Date

हरदोई। यूपी के हरदोई जिले मे सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। सभी भतीजी की गोद भराई कर लौट रहे थे। तीनों मृतक रिश्ते में बुआ-फूफा और भतीजे थे।

पढ़ें :- खेल जगत में शोक की लहर, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या

हादसा बिलग्राम रोड पर कसरावां के पास हुआ। हादसे का पता चलते ही परिवार में कोहराम मच गया। हरियावां थाने के लालापुरवा निवासी मुन्नालाल (65) पुत्र मिहीलाल के साले परशुराम साण्डी थाना क्षेत्र के मदारा गांव में रहते हैं। रविवार को परशुराम की पुत्री की गोद भराई थी।

मुन्नालाल अपनी 60 वर्षीय पत्नी महादेवी के साथ गोद भराई में शामिल होने के लिए मदारा गए हुए थे। सोमवार की सुबह परशुराम का 27 वर्षीय पुत्र ज्ञानेन्द्र कुमार अपनी बुआ महादेवी और फूफा मुन्नालाल को अपनी बाइक से उन्हें लालापुरवा छोड़ने के लिए घर से निकला। तीनों बाइक से आ रहे थे।

इसी बीच बिलग्राम रोड पर कोतवाली शहर के कसरावां के पास किसी तेज़ रफ्तार वाहन की चपेट में आ गए। जिससे बाइक सवार बुआ-फूफा और भतीजे की दर्दनाक मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस हादसे की छानबीन करने में जुटी हुई है। उधर हादसे की खबर सुनते ही मुन्नालाल के घर में कोहराम मच गया।

पढ़ें :- सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से मांगा जवाब, 12 अक्टूबर को अगली सुनवाई
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com