Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बुलंदशहरः कुएं में जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन किसानों की मौत

बुलंदशहरः कुएं में जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन किसानों की मौत

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में तीन किसानों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पंपिंग सेट ठीक करने कुएं में उतरे तीन किसान जहरीली गैस की चपेट में आ गए। घटना बुलंदशहर के खानपुर के जाडोल गांव की है।

By Rakesh 

Updated Date

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में तीन किसानों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पंपिंग सेट ठीक करने कुएं में उतरे तीन किसान जहरीली गैस की चपेट में आ गए। घटना बुलंदशहर के खानपुर के जाडोल गांव की है।

पढ़ें :- हापुड़ में किसान की पीटकर बेरहमी से हत्या, खेत में मिला शव

तीन किसान हंसराज, अनिल और कैलाश एक साथ इंजन ठीक करने ट्यूबवेल बोर में उतरे थे। कुएं में उतरे तीनों किसानों की अचानक हालत बिगड़ गई। किसी तरीके से आसपास के लोगों को खबर की गई। इसके बाद उन्हें कुएं से निकाल कर अस्पताल ले जाया गया।

परिवार वाले और गांव के लोग निजी गाड़ी से लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां डाक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com