1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गाजीपुरः गंगा में नहाने गए तीन युवक पानी में डूबे, दो के मिले शव, एक की तलाश जारी

गाजीपुरः गंगा में नहाने गए तीन युवक पानी में डूबे, दो के मिले शव, एक की तलाश जारी

यूपी के गाजीपुर जिले के पत्थरघाट के सामने शनिवार की शाम खेलने के बाद गंगा नदी में नहाने गए तीन युवक पानी में डूब गए।

By Rajni 

Updated Date

गाजीपुर। यूपी के गाजीपुर जिले के पत्थरघाट के सामने शनिवार की शाम खेलने के बाद गंगा नदी में नहाने गए तीन युवक पानी में डूब गए। पुलिस प्रशासन की सूचना के बाद एनडीआरएफ टीम युवकों की तलाश करने के लिए रविवार की सुबह गाजीपुर पहुंची।

पढ़ें :- खेल जगत में शोक की लहर, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या

टीम ने अबतक दो शव बरामद कर लिए हैं। जबकि एक युवक की तलाश जारी है। शहर कोतवाली क्षेत्र के बारहबंगला निवासी मुकेश यादव (19) और सरफराज उर्फ छोटू (20) तथा छोटा महादेव निवासी किशन उर्फ कृष्णा यादव (20) शाम को फुटबाल खेलने के बाद पत्थरघाट पर गंगा नहाने के लिए गए थे। इस दौरान अधिक पानी होने के कारण दोनों डूबने लगे।

दोनों दोस्तों को डूबता देख सरफराज भी बचाने के लिए गंगा में छलांग लगा दिया। हालांकि वह बचा नहीं सका व तीनों डूब गए। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस देर रात तक युवकों को स्थानीय गोताखोरों की मदद से ढूढंती रही। लेकिन युवकों का पता नहीं मिला।

रविवार को वाराणसी से पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने सुबह 11: 30 बजे तक दो शवों को बरामद कर लिया। लापता एक अन्य युवक की तलाश जारी है। शहर कोतवाली प्रभारी टीबी सिंह ने बताया कि किशन व सरफराज के शव को बरामद कर लिया गया है। जबकि एक की तलाश जारी है।

पढ़ें :- सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से मांगा जवाब, 12 अक्टूबर को अगली सुनवाई
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com