1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सुबह 11:00 बजे तक गाजियाबाद में 17.75 व बलिया में 23.7 फीसदी मत पड़े

सुबह 11:00 बजे तक गाजियाबाद में 17.75 व बलिया में 23.7 फीसदी मत पड़े

यूपी में नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में मतदाताओं में काफी उत्साह रहा। आज 38 जिलों में चुनाव हो रहा है। मतदान शाम 6 बजे तक होगा। कई मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की लंबी लाइन लगी थी।

By Rajni 

Updated Date

लखनऊ। यूपी में नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में मतदाताओं में काफी उत्साह रहा। आज 38 जिलों में चुनाव हो रहा है। मतदान शाम 6 बजे तक होगा। कई मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की लंबी लाइन लगी थी।

पढ़ें :- खेल जगत में शोक की लहर, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या

सुबह 11:00 बजे तक नगर निगम गाजियाबाद में 17.75 फीसदी मत पड़े थे। जबकि नगर पालिका परिषद लोनी- में 24.50, नगर पालिका परिषद- मुरादनगर में 21.20, नगर पालिका परिषद मोदीनगर में 21.50, नगर पालिका परिषद खोड़ा-मकनपुर में 19.10, नगर पंचायत फरीदनगर में 19.10, नगर पंचायत पतला में 18.20, नगर पंचायत निवाड़ी में 20.10 व नगर पंचायत डासना में 21.50 फीसदी मत पड़े थे।

अमेठी में कुल 23.66% वोटिंग

इसके अलावा अमेठी में 11.00 बजे तक का कुल 23.66% वोटिंग हुई। जबकि नगर पालिका परिषद गौरीगंज में 25.29%, नगर पालिका परिषद जायस में 21.37%, नगर पंचायत अमेठी में 23.21% व नगर पंचायत मुसाफिर खाना में 29.11% मत पड़े थे।

हमीरपुर में सुबह 11 बजे तक कुल 24.87%, बुलंदशहर में कुल मतदान 27.42 प्रतिशत मतदान हुआ।मिर्जापुर में कुल 19.17% मत पड़े। नगर पालिका परिषद मीरजापुर में 16.96 %, नगर पालिका परिषद चुनार में 27.25%, नगरपालिका परिषद अहरौरा में 28.03% व नगर पंचायत कछवा में 20.33% मतदान हुआ।सिद्धार्थनगर जिले के 2 नगर पालिका और 9 नगर पंचायतों में सुबह 11 बजे तक 22.95% मतदान हुए।

पढ़ें :- सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से मांगा जवाब, 12 अक्टूबर को अगली सुनवाई

फर्रुखाबाद में 24.24% मतदान

जबकि फर्रुखाबाद में कुल 24.24% मतदान हुए। फर्रुखाबाद में 18.00%, कायमगंज– 24.56%, कम्पिल– 25.83%, शमशाबाद–27.05%, खिमसेपुर –26.00%, संकिसा–21.00%, नवाबगंज–20.8%, मोहम्मदाबाद-27.48% व कमालगंज में 27.00% वोट डाले गए।

बलिया में 23.7% मतदान

बलिया में कुल 23.7% मतदान हुए। बलिया- 19.21, रसड़ा- 27.15, चितबडागांव- 29.91, नगरा- 21.38, बेल्थरा- 30.49, सिकंदरपुर- 25.68, मनियर- 23.59, बांसडीह- 25.72, सहतवार- 25.78, रेवती- 25.82, बैरिया- 24.81 व रतसर कलां में 23.39 फीसदी वोट डाले गए।

सुल्तानपुर में 21.84% मतदान

पढ़ें :- UCC पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी का विरोध, कहा-मुसलमानों को किया जा रहा टारगेट

सुल्तानपुर में 11 बजे तक 21.84% मतदान। सुल्तानपुर नगर में 20.70%, कादीपुर में 28.53%, दोस्तपुर में 22.14%, कोइरीपुर में 26.35%, लंभुआ में 22.69% मतदान हुआ। हापुड़ में 11 बजे तक 26.19% मतदान व जनपद बदायूं में 24 परसेंट मत पड़े।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com