1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. दुस्साहसः बीच चौराहे ट्रैफिक इंस्पेक्टर और सिपाही पिट गए, दबंगों ने तमंचा सटा धमकाया भी, जानें क्या था मामला   

दुस्साहसः बीच चौराहे ट्रैफिक इंस्पेक्टर और सिपाही पिट गए, दबंगों ने तमंचा सटा धमकाया भी, जानें क्या था मामला   

यूपी के कानपुर में दबंगई का मामला सामने आया है। मनबढ़ों ने ट्रैफिक इंस्पेक्टर और साथी सिपाही को तमंचा सटा दिया और जमकर पीटा। इसके बाद धमकाते हुए फरार हो गए।

By Rajni 

Updated Date

कानपुर। यूपी के कानपुर में दबंगई का मामला सामने आया है। मनबढ़ों ने ट्रैफिक इंस्पेक्टर और साथी सिपाही को तमंचा सटा दिया और जमकर पीटा। इसके बाद धमकाते हुए फरार हो गए।

पढ़ें :- खेल जगत में शोक की लहर, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या

विवाद एक राजनीतिक दल के नेता की हूटर और काली फिल्म चढ़ी कार का चालान काटने पर हुआ। ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने मामले में हनुमंत विहार थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने गाड़ी नंबर के आधार पर छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

टीएसआई मुनेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गुरुवार को नौबस्ता बम्बा चौराहे पर उनकी ड्यूटी लगी हुई थी। बगैर नंबर और ब्लैक फिल्म वाली गाड़ियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बिना नंबर की महिन्द्रा कार को रोक लिया। गाड़ी में ब्लैक फिल्म चढ़ी होने के साथ ही हूटर लगा हुआ था। इसके चलते गाड़ी का चालान काट दिया गया। गाड़ी में मौजूद युवक खुद को एक ब्लॉक प्रमुख का भतीजा बताते हुए रौब गांठने लगा और चालान काटने से रोका। लेकिन टीएसआई ने नियम के तहत चालान काट दिया।

चालान काटने से गुस्साया दबंग सात लोगों के साथ दोबारा दो गाड़ियों से ट्रैफिक इंस्पेक्टर के पास पहुंचा। इनमें से दबंग उदयभान ने ट्रैफिक इंस्पेक्टर को तमंचा सटा दिया। इसके बाद असलहा व हॉकी डंडा लिए हुए अन्य दबंगों ने इंस्पेक्टर और कांस्टेबल को जमकर पीटा। मारपीट करने के बाद दबंग धमकी देते हुए भाग निकले।

इसके बाद टीएसआई ने हनुमंत विहार थाने में दबंग शैलेंद्र सिंह, उदयभान, कुलदीप, बृजेश और अरविंद दुबे समेत 7 अन्य के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी, सरकारी काम में बांधा समेत अन्य गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने देर रात दो आरोपियों शैलेंद्र और उदयभान को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को दोनों को जेल भेज दिया गया।

पढ़ें :- सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से मांगा जवाब, 12 अक्टूबर को अगली सुनवाई

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com