1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. हिमाचल प्रदेश में दर्दनाक हादसा, यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 7 लोगों की मौत

हिमाचल प्रदेश में दर्दनाक हादसा, यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 7 लोगों की मौत

हिमाचल प्रदेश के चंबा में दर्दनाक हादसा हो गया। 22 यात्रियों से भरी बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गई।✍️Avinay Mishra

By HO BUREAU 

Updated Date

Himachal Pradesh : हिमाचल प्रदेश के चंबा में दर्दनाक हादसा हो गया। 22 यात्रियों से भरी बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गई। यह हादसा देवीकोठी के समीप चालुज मोड़ पर हुआ। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए।

पढ़ें :- Banda : CM योगी का बुंदेलखंड को बड़ा तोहफा, 80 करोड़ की लागत से मुख्य सड़क का होगा कायाकल्प

यह भी पढ़ें : दिल्ली विधानसभा में पहले दिन जबरदस्त हंगामा, कुलदीप कुमार-रवि नेगी के बीच तीखी बहस

पीएम ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि हिमाचल प्रदेश के चंबा में हुए हादसे में लोगों की जान जाने से बहुत दुख हुआ है। मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने अपनों को खोया है। घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हों।

हिमाचल के सीएम सुक्खू ने कहा कि चंबा जिले के तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर चालुज मोड़ के पास हुए बस हादसे में 7 लोगों की मौत और 11 लोगों के घायल होने की खबर अत्यंत दुखद है। सीएम ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और अधिकारियों को निर्देश दिए।

पढ़ें :- चीनी की कीमतें वैश्विक मांग-आपूर्ति की गतिशीलता से निर्धारित होती हैं, सरकार तय नहीं करती : नितिन गडकरी

Disclaimer

यह लेख उपलब्ध सार्वजनिक बयानों, आधिकारिक अभिलेखों और विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्टों के विश्लेषण पर आधारित है। लेख में जिन आरोपों या दावों का उल्लेख किया गया है, उनमें से कई की स्वतंत्र या आधिकारिक पुष्टि उपलब्ध नहीं है। ऐसे दावों को उसी संदर्भ में प्रस्तुत किया गया है और उन्हें स्थापित तथ्य के रूप में नहीं माना जाना चाहिए।

✍️Avinay Mishra

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

पढ़ें :- छत्तीसगढ़ के जंगलों में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, नक्सलियों के ठिकाने से हथियारों का जखीरा बरामद
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com