1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ट्रेलर ने हज यात्रियों की खड़ी गाड़ी में मारी टक्कर, दो युवकों की मौत

ट्रेलर ने हज यात्रियों की खड़ी गाड़ी में मारी टक्कर, दो युवकों की मौत

यूपी की राजधानी लखनऊ में हज हाउस के पास शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के हादसे परिजनों में कोहराम मच गया।

By Rajni 

Updated Date

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में हज हाउस के पास शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के हादसे परिजनों में कोहराम मच गया।

पढ़ें :- लखनऊ अग्निकांड में 15 लोगों की मौत मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

घटना उस वक्त हुई जब एक तेज रफ़्तार ट्रेलर ने सड़क पर खड़ी दो गाड़ियों में जोरदार टक्कर मार दी। दोनों युवक आजमगढ़ के मुबारकपुर कस्बे के रहने वाले थे। ये लोग अपने परिवार के साथ हज पर जाने वाले यात्रियों को छोड़ने लखनऊ आए थे।

मालूम हो कि हज हाउस में हज यात्रियों के अतिरिक्त किसी अन्य लोगों के अंदर जाने पर प्रतिबंध है। ऐसे में ये दोनों युवक गाड़ी के पास थे। मालूम हो कि हज हाउस कानपुर रोड पर बना है। ऐसे में यहां देर रात तेज रफ़्तार बड़े वाहन निकलते रहते हैं। हादसे के बाद ट्रेलर के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com