मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

कुशीनगर में तेज आंधी से तबाही, जड़ से उखड़े पेड़, कई मकानों की छत उड़ी,  एक की मौत

HO BUREAU

यूपी के कुशीनगर जिले में सोमवार की सुबह आई तेज आंधी ने करीब दो दर्जन गांवों में भारी तबाही मचाई। आंधी से एक की मौत हो गई। कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में आंधी से गिर रहे पेड़ की चपेट में आने से 12 वर्षीय राहुल कुशवाहा की मौत हो गई।

kushinagar news
kushinagar news
शेयर करें

कुशीनगर। यूपी के कुशीनगर जिले में सोमवार की सुबह आई तेज आंधी ने करीब दो दर्जन गांवों में भारी तबाही मचाई। आंधी से एक की मौत हो गई। कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में आंधी से गिर रहे पेड़ की चपेट में आने से 12 वर्षीय राहुल कुशवाहा की मौत हो गई।

हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सड़कों पर जगह-जगह पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हो गया। फूस के घरों को भी काफी नुकसान पहुंचा। आंधी के चलते जिले के तमाम गांवों की बिजली गुल हो गई। जिससे भीषम गर्मी में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

शेयर करें