1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मानसिक बीमारी से परेशान सीबीएसई के डिप्टी सेक्रेटरी ने दे दी जान

मानसिक बीमारी से परेशान सीबीएसई के डिप्टी सेक्रेटरी ने दे दी जान

यूपी के गाजियाबाद जिले के कौशांबी थाना क्षेत्र के सुमेरु सोसायटी में रविवार सुबह दूसरे फ्लोर के फ्लैट में दिल्ली सीबीएसई बोर्ड के डिप्टी सेक्रेटरी वेंकटेश सिंह (53) का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

By Rajni 

Updated Date

गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद जिले के कौशांबी थाना क्षेत्र के सुमेरु सोसायटी में रविवार सुबह दूसरे फ्लोर के फ्लैट में दिल्ली सीबीएसई बोर्ड के  डिप्टी सेक्रेटरी वेंकटेश सिंह (53) का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

पढ़ें :- खेल जगत में शोक की लहर, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या

शव पंखे से लटका मिला। घटना की जानकारी होने पर सोसायटी में लोगों की भीड़ जुट गई।परिवार ने घटना की सूचना कौशांबी पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा। पास में एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें मानसिक बीमारी से परेशान होने की बात लिखी थी।

कौशांबी पुलिस ने बताया कि वेंकटेश सिंह परिवार के साथ रहते थे। वह कई महीनों से मानसिक बीमारी से जूझ रहे थे। परेशान होकर वह फ्लैट से ज्यादा बाहर नहीं निकलते थे। शनिवार रात सभी लोग खाना खाकर सो गए थे।

सुसाइड नोट में किसी को मौत का जिम्मेदार नहीं बताया 

सुबह दस बजे करीब पत्नी और अन्य सदस्य उन्हें उठाने के लिए कमरे में गए तो दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने पहुंचकर दरवाजा खोला तो वह पंखे में चादर बांधकर लटके हुए थे। पुलिस को मिले सुसाइड नोट में उन्होंने किसी को मौत का जिम्मेदार नहीं बताया है।

पढ़ें :- सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से मांगा जवाब, 12 अक्टूबर को अगली सुनवाई

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com