1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. समाज के ताने से तंग प्रेमी युगल ने जहर खाकर दे दी जान

समाज के ताने से तंग प्रेमी युगल ने जहर खाकर दे दी जान

यूपी के कासगंज जिले में पटियाली थाना क्षेत्र के श्रीनगला गांव में समाज के ताने से तंग आकर प्रेमी युगल ने विषाक्त का सेवन कर जान दे दी।

By Rajni 

Updated Date

कासगंज। यूपी के कासगंज जिले में पटियाली थाना क्षेत्र के श्रीनगला गांव में समाज के ताने से तंग आकर प्रेमी युगल ने विषाक्त का सेवन कर जान दे दी। सोमवार सुबह गांव की रहने वाली 19 वर्षीय युवती और 20 वर्षीय अंकित का शव पशुओं के तवेले में पड़े मिले थे। यह देख परिजनों में कोहराम मच गया।

पढ़ें :- खेल जगत में शोक की लहर, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या

परिजनों की सूचना पर पटियाली थाना पुलिस के साथ एएसपी जितेन्द्र दुबे मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का सीन क्रिएट कर जांच पड़ताल की। साथ ही फील्ड यूनिट को बुलाकर साक्ष्यों को एकत्रित कराया। एएसपी जितेन्द्र दुबे ने बताया कि पटियाली थाना पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि क्षेत्र के गांव श्री नगला में एक युवती और एक युवक का शव पशुओं के तवेले में पड़ा हुआ है। जानकारी पर मेरे और सहावर क्षेत्राधिकारी निषाद द्वारा मौका मुआयना किया गया।

साक्ष्यों का संकलन फील्ड यूनिट द्वारा किया गया है। प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि दोनों ने प्रेम प्रसंग में विषाक्त खाकर अपनी जान दे दी है। प्रथम दृष्टया दोनों के शवों पर कोई चोट के निशान नहीं हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।  जो भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आएगा, उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com