1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. वैशाली ठक्कर की खुदकुशी में लव एंगल आया सामने, क्या एक्स बॉयफ्रेंड की वजह से ली जान?

वैशाली ठक्कर की खुदकुशी में लव एंगल आया सामने, क्या एक्स बॉयफ्रेंड की वजह से ली जान?

वैशाली ठक्कर की आत्महत्या के बाद बरामद हुए सुसाइड नोट से यह पता चला है कि उन्हें उनका एक्स बॉयफ्रेंड काफी परेशान करता था.

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

छोटे पर्दे के फेमस शो ‘ससुराल सिमर का’ की एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर (Vaishali Takkar) ने तनाव के चलते आत्महत्या कर ली है. एक्ट्रेस ने इंदौर में अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी की। एक्ट्रेस की मौत की खबर से टीवी इंडस्ट्री में हलचल मच गई है. पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट मिला है. वह इस मामले की जांच कर रही है.

पढ़ें :- युवा देश, बूढ़ी संसद? भारत को चाहिए सोच में भी पीढ़ीगत बदलाव

पुलिस को बरामद हुआ सुसाइड नोट

एक्ट्रेस ने फांसी लगाने से पहले एक नोट भी लिखा था जो पुलिस को मिला है. इस सुसाइड नोट के अनुसार, वे अपने पुराने बॉयफ्रेंड के द्वारा की गई प्रताड़ना के कारण तनाव में थी. इसी कारण से उन्होंने इतना बड़ा स्टेप उठा लिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. एक्ट्रेस ने इंदौर के साईं बाग स्थित अपने घर पर फांसी लगाई. एसीपी एम रहमान ने जानकारी देते हुए कहा कि एक्ट्रेस ने बीती रात को फांसी लगा ली है. उनके पास से सुसाइड नोट मिला है. इससे पता चल रहा है कि पुराने बॉयफ्रेंड ने उन्हें प्रताड़ित किया जिसके कारण वह तनाव में थी. इस मामले की जांच की जा रही है.

सगाई हुई और फिट टूट गई

सामने आई जानकारी के मुताबिक, अप्रैल 2021 में वैशाली ठक्कर ने सगाई की थी. उन्होंने अपनी रोका सेरेमनी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी. फैंस को सगाई की खुशखबरी देते हुए वह बेहद खुश थीं. वैशाली की सगाई में उनका परिवार और करीबियों ने शिरकत की थी. हालांकि एक महीने बाद ही ये सगाई टूट गई थी. बताया जाता है कि वैशाली ने अपनी सगाई तोड़ दी थी.उन्होंने कहा था कि वो अब अपने मंगेतर से शादी नहीं करेंगी. शादी कैंसिल करने के बाद वैशाली ने अपने रोका सेरेमनी का वीडियो को भी सोशल मीडिया हैंडल से डिलीट कर दिया था.

पढ़ें :- India Vs Pakistan: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार आमने-सामने, देखें बड़ा मुकाबला

वैशाली ठक्कर ने साल 2013 ‘ये रिश्ता क्या कहता है’ टीवी सीरियल से अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत की थी, उसके बाद उन्होंने कई सीरियलों में काम किया. वैशाली अब तक कई सीरियल में काम कर चुकी हैं इनमें प्रमुख हैं आशिकी, ससुराल सिमरन का, सुपर सिस्टर, लाल इश्क और विश, वह मूल रूप से उज्जैन के महिदपुर इलाके की रहने वाली थी और परिवार के साथ करीब एक साल से इंदौर में ही रहती थी. वैशाली के पिता का इंदौर में लकड़ी का कारोबार है और उनके परिवार में पिता व छोटा भाई है.

पढ़ें :- बॉलीवुड में असमानता: क्यों नायिका जल्दी मां बन जाती हैं और नायक हमेशा हीरो रहते हैं?

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com