मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
IPL

IPL में पहली बार दो सगे भाई एक-दूसरे के खिलाफ खेले

Rakesh

गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांडया और लखनऊ के कप्तान क्रुणाल पांडया एक दूसरे के खिलाफ मैच खेला। IPL के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब दो भाई एक दूसरे के खिलाफ खेले हों।

HARDIK-KRUNAL
शेयर करें

मुंबई। आईपीएल2023 अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए गुजरात टाइटंस का सामना लखनऊ के सुपर जायंट्स के बीच हुआ। गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांडया और लखनऊ के कप्तान क्रुणाल पांडया एक दूसरे के खिलाफ मैच खेला।

IPL के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब दो भाई एक दूसरे के खिलाफ खेले हों।LSG के नियमित कप्तान केएल राहुल चोट की वजह से 16वें सीजन से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह कुणाल को फ्रेंचाइजी की कप्तानी सौंपी गई है।

‘पापा को गर्व होगा’

मुकाबले से पहले टॉस के दौरान गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांडया भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि आज पापा को गर्व होगा। मैच में एक पांड्या जरूर जीतेगा।

हार्दिक ने कहा कि अगर मैं टॉस जीतता तो बल्लेबाजी ही करता जो चाहता था वह मुझे मिल गया। यह एक भावुक दिन है। हमारे पापा को गर्व होगा।यह पहली बार हो रहा है इसलिए हमारे परिवार को गर्व है एक पांड्या आज जरूर जीतेगा। यह खुद को अभिव्यक्त करने और परिणाम के बारे में चिंता न करने के बारे में हैं।

IPL  में गुजराज टाइटंस का प्रदर्शन अच्छा

आपको बता दें कि हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस का IPL 2023 में शानदार प्रदर्शन रहा है। टीम 10 में से 8 मुकाबले जीतकर टेबल टॉपर में बनी हुई है। उनका नेट रन रेट भी  अच्छा है। हालांकि हार्दिक की कोशिश टॉप-2 में जगह पक्की करने पर है।

शेयर करें