मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

मैनपुरी में ट्रक की टक्कर से दो किसानों की मौत, परिजनों में कोहराम

HO BUREAU

यूपी के मैनपुरी जिले में ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी। जिससे दो किसानों की मौत हो गई। हादसा मैनपुरी नेशनल हाईवे पर हुआ है। दोनों किसान कुरावली मंडी में आलू बेचने जा रहे थे। इसी दौरान तिसौली खिरिया गांव के पास हादसा हो गया।

accident
शेयर करें

मैनपुरी। यूपी के मैनपुरी जिले में ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी। जिससे दो किसानों की मौत हो गई। हादसा मैनपुरी नेशनल हाईवे पर हुआ है। दोनों किसान कुरावली मंडी में आलू बेचने जा रहे थे। इसी दौरान तिसौली खिरिया गांव के पास हादसा हो गया।

मृतक मुकेश कुमार पुत्र सुखपाल निवासी मलपुर थाना भोगांव व राजीव कुमार पुत्र रामप्रकाश दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया  है। दोनों किसानों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

शेयर करें