1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सुल्तानपुर में ग्राम प्रधानों की हत्या की साजिश रच रहे दो बदमाश गिरफ्तार

सुल्तानपुर में ग्राम प्रधानों की हत्या की साजिश रच रहे दो बदमाश गिरफ्तार

यूपी के सुल्तानपुर जिले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से चार तमंचा व कारतूसों के जखीरे के साथ साथ स्मैक भी बरामद किया है।

By Rakesh 

Updated Date

सुल्तानपुर। यूपी के सुल्तानपुर जिले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से चार तमंचा व कारतूसों के जखीरे के साथ साथ स्मैक भी बरामद किया है।

पढ़ें :- 'बिना बेईमानी के जनता कितना वोट देगी...', उपचुनाव के नतीजों पर बोले अखिलेश यादव

मामला जयसिंहपुर कोतवाली के गंगेव गांव का है। जहां से पुलिस ने दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से एक 12 बोर देशी बंदूक, तमंचा सहित 50 कारतूस व स्मैक बरामद किया है।

पुलिस की माने तो पुरानी रंजिश में दोनों शातिर अपराधी ग्राम प्रधान मैधन दिनेश सिंह और सरवन ग्राम प्रधान शैलेन्द्र सिंह की हत्या की साजिश रच रहे थे। लेकिन पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया।

पुलिस कप्तान ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पकड़े गए दोनों बदमाशों का आपराधिक इतिहास है। पकड़े गए शातिर बदमाश ओम प्रकाश पाण्डेय पर 14 आपराधिक मामले तो कन्हैया उर्फ कंधई निषाद पर 16 आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं।

पढ़ें :- यूपी पुलिस को मिल रही स्पेशल ट्रेनिंग, अब सड़क हादसों में बचेंगी जानें
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com