1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सुल्तानपुरः जिला जेल में फांसी लगाकर दो कैदियों ने की खुदकुशी

सुल्तानपुरः जिला जेल में फांसी लगाकर दो कैदियों ने की खुदकुशी

यूपी के सुल्तानपुर जिला जेल में हत्या के मामले में सजा काट रहे दो कैदियों ने बुधवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

By Rajni 

Updated Date

सुल्तानपुर। यूपी के सुल्तानपुर जिला जेल में हत्या के मामले में सजा काट रहे दो कैदियों ने बुधवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मचा है।

पढ़ें :- बिहार की सफलता का सूत्र यूपी में आजमाएंगे तावड़े

सूचना मिलने पर जिलाधिकारी जसजीत कौर व एसपी सोमेन वर्मा ने घटनास्थल का जायजा लिया। फारेंसिक व डॉग स्क्वाएड की सहायता से सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।

बुधवार दोपहर जेल में दो कैदियों की संदिग्ध हालात में मौत के बाद सनसनी फैल गई। बैरक में मौजूद अन्य कैदियों ने मामले की सूचना अधिकारियों दी।

घटना के बाद से ही जेल अधीक्षक का फोन बंद है। जिन दो कैदियों की जेल में मौत हुई है।उनकी पहचान अमेठी जिले के जामो थाना क्षेत्र निवासी करिया पासी व मनोज के रूप में हुई है। उधर, नगर कोतवाल राम आशीष उपाध्याय ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पढ़ें :- लखनऊ में बड़ी वारदात, ICICI बैंक के बाहर पति ने पत्नी को गोली मारकर की हत्या
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com