Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आगराः छप्पर के नीचे सो रही दो सगी बहनें जिंदा जलीं, मौत

आगराः छप्पर के नीचे सो रही दो सगी बहनें जिंदा जलीं, मौत

उत्तरप्रदेश के आगरा में बुधवार की दोपहर आग लगने से दो सगी बहनों की जलकर मौत हो गई। जबकि एक बहन की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना बसई जगनेर थाना क्षेत्र के करहकी गांव की है।

By Rajni 

Updated Date

आगरा। उत्तरप्रदेश के आगरा में बुधवार की दोपहर आग लगने से दो सगी बहनों की जलकर मौत हो गई। जबकि एक बहन की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना बसई जगनेर थाना क्षेत्र के करहकी गांव की है।

पढ़ें :- हैवल्स की बिल्डिंग में भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियां आग पर काबू पाने में लगीं

हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। गांव निवासी वीरेंद्र ने घर की छत पर छप्पर लगवाया था। उनकी तीन बेटियां कनक (3 वर्ष), वीनेश (5 वर्ष), एक और बहन छप्पर के नीचे सो रहीं थीं। इस दौरान बिजली के तार से निकली चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। जिससे छप्पर जलने लगा।

जलता हुआ छप्पर बच्चियों के ऊपर गिर गया। आग की लपटें देखकर परिजन व घर के लोग पहुंचे। जब तक आग पर काबू पाकर बच्चियों को बाहर निकाला जाता, तब तक कनक और वीनेश की जलकर मौत हो गई। जबकि तीसरी बहन की हालत नाजुक है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com