1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गाजियाबादः नहाते समय हिंडन नदी में दो छात्र डूबे, एक को बचाया, दूसरे की तलाश जारी

गाजियाबादः नहाते समय हिंडन नदी में दो छात्र डूबे, एक को बचाया, दूसरे की तलाश जारी

यूपी के गाजियाबाद जिले में नहाते समय हिंडन नदी में दो छात्र बह गए।

By Rajni 

Updated Date

गाज़ियाबाद। यूपी के गाजियाबाद जिले में नहाते समय हिंडन नदी में दो छात्र बह गए। साहिबाबाद टीलामोड़ थाना क्षेत्र में रविवार शाम फर्रुखनगर पुल के पास हिंडन नदी में नहाते समय वरुण (17) और कुणाल (16) में गहरे पानी में डूबने लगे। शोर मचाने पर राहगीरों ने कुणाल को बाहर निकाल लिया जबकि वरुण पानी में बह गया।

पढ़ें :- खेल जगत में शोक की लहर, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या

सूचना के बाद पुलिस और गोताखोरों ने नदी में उसकी तलाश की। लेकिन रात 10 बजे तक उसका पता नहीं चला।  हादसे के बाद पुलिस ने एनडीआरएफ को बुलाया। एनडीआरएफ ने सोमवार सुबह से छात्र की तलाश के लिए अभियान चलाया।

टीम सुबह से छात्र को तलाशने में जुटी है। गाजियाबाद के लोनी की विकास नगर में राजू पत्नी, बेटे रोहित और वरुण के साथ रहते हैं। वरुण संगम विहार के जेडी पब्लिक स्कूल में 10वीं कक्षा का छात्र है। रविवार सुबह वरुण पड़ोस में रहने वाले दोस्त प्रियांशु और कुणाल के साथ फर्रुख नगर में स्वीमिंग पूल में नहाने के लिए चला गया।

पुलिस ने बताया कि तीनों दोस्त धनकड़ स्टेडियम के पास स्वीमिंग पूल में नहाकर घर लौट रहे थे। इस दौरान फिर फर्रुखनगर नगर में वरुण और कुणाल दोनों हिंडन नदी में नहाने के लिए उतर गए।

जबकि प्रियांशु बाइक लेकर खड़ा था। अचानक उनका पैर फिसल गया और दोनों नदी में डूबने लगे। प्रियांशु ने शोर मचाकर मदद की गुहार लगाई। आसपास के लोगों ने कुणाल को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जबकि वरुण गहरे पानी के बीच बह गया। एनडीआरएफ की टीम दूसरे छात्र को तलाशने में जुटी है।

पढ़ें :- सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से मांगा जवाब, 12 अक्टूबर को अगली सुनवाई

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com