1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ‘अगर जरूरत पड़ी तो मैं भी जाऊंगा…’, रांची में हो रहे छात्र प्रदर्शन को लेकर बोले उद्धव ठाकरे

‘अगर जरूरत पड़ी तो मैं भी जाऊंगा…’, रांची में हो रहे छात्र प्रदर्शन को लेकर बोले उद्धव ठाकरे

Uddhav Thackeray : रांची में हो रहे छात्र प्रदर्शन को लेकर उद्धव ठाकरे का बयान आया है। उन्होंने कहा कि झारखंड में भी बच्चों के साथ अन्याय हुआ है।✍️Avinay Mishra

By HO BUREAU 

Updated Date

Uddhav Thackeray : रांची में हो रहे छात्र प्रदर्शन को लेकर उद्धव ठाकरे का बयान आया है। उन्होंने कहा कि झारखंड में भी बच्चों के साथ अन्याय हुआ है। उनकी बात सरकार को सुननी चाहिए। अगर जरूरत पड़ी तो मैं भी जाऊंगा। “मैं जब सरकार में था तो मुझे कहते थे कि मैं फैसबुक से सरकार चलाता हूं, लेकिन अब खुद इंस्टग्राम से सरकार चलाने लगे हैं। वो गद्दार जिन्होंने शिवसेना छोड़कर ‘शाह सेना’ बनाया है।”

पढ़ें :- एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन का इनाम, भारतीय महिला खिलाड़ियों की टी20 रैंकिंग में सुधार, 'टॉप-4' में पहुंचीं शेफाली

उन्होंने कल जाकर पीएम से मुलाकात की। पीएम को उनसे मिलने का टाइम है, लेकिन युवाओं से मिलने का टाइम नहीं है। आप इन गद्दारो से मिलते हैं, लेकिन युवाओं से नहीं मिल पाए।

उन्होंने कहा कि मोहन भागवत ने युवाओं से बात करने की कोशिश की, लेकिन उनकी बात युवा सुनने के लिए तैयार नहीं हैं। युवा उनसे कह रहे हैं कि आप प्रवचन क्यों दे रहे हैं। युवा कह रहे है कि आप अमित शाह का इस्तीफा लें।

यह भी पढ़ें :‘यहां का हर छात्र जानता है कि system बेईमान…’, राहुल गांधी ने वीडियो जारी कर कहा – ‘मैं प्रयागराज आ रहा हूं’

‘न्यायालय पर पूरा भरोसा…’

पूर्व सीएम ने कहा कि पिछले 4 साल से शिवसेना मामले की सुनवाई लंबित है। हमारी अपेक्षा बस इतनी है कि संविधान के हिसाब से फैसला हो। न्यायालय पर पूरा भरोसा है। हम कोर्ट में यह मुद्दा रखेंगे कि जब यह मामला चल रहा है। उस दौरान पीएम से मिलना मामले को प्रभावित करता है। जिसको संविधान बचाना है, जो संविधान के साथ हैं, वो हमारे साथ रहेंगे। मुझे दूसरों की पार्टी पर नहीं बोलना है।

पढ़ें :- Tarang Shakti 2.0 : जोधपुर के आसमान में गरजेंगे अमेरिकी एफ-35, पहली बार फिफ्थ जेनरेशन के फाइटर जेट की एंट्री

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि देश में ही नहीं दुनिया में इस बात की चर्चा है कि हमारे जेन-जी ने कैसे सरकार को घुटनों पर लाया। देश में कम दबाव की हवाएं चलने लगी है। ये तूफान के आने से पहले की शांति है। प्रधानमंत्री और गृहमंत्री की उनके साथ बात करने की हिम्मत नहीं है।

Disclaimer

यह लेख उपलब्ध सार्वजनिक बयानों, आधिकारिक अभिलेखों और विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्टों के विश्लेषण पर आधारित है। लेख में जिन आरोपों या दावों का उल्लेख किया गया है, उनमें से कई की स्वतंत्र या आधिकारिक पुष्टि उपलब्ध नहीं है। ऐसे दावों को उसी संदर्भ में प्रस्तुत किया गया है और उन्हें स्थापित तथ्य के रूप में नहीं माना जाना चाहिए।

✍️Avinay Mishra

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

पढ़ें :- अफगानिस्तान पर पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक की भारत कड़े शब्दों में निंदा करता है : रणधीर जायसवाल

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com