1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. NEET परीक्षा विवाद के बीच रद्द हुआ UGC NET परीक्षा, पेपर लीक पर सपा का हल्ला बोल

NEET परीक्षा विवाद के बीच रद्द हुआ UGC NET परीक्षा, पेपर लीक पर सपा का हल्ला बोल

देश में इन दिनों NTA के द्वारा कराए गए NEET परीक्षा में अनियमितता को लेकर पेपर रद्द करने की मांग चल रही है। वही मंगलवार को हुए UGC NET की परीक्षा पेपर लीक

By up bureau 

Updated Date

वाराणसी। देश में इन दिनों NTA के द्वारा कराए गए NEET परीक्षा में अनियमितता को लेकर पेपर रद्द करने की मांग चल रही है। वही मंगलवार को हुए UGC NET की परीक्षा पेपर लीक होने की आशंका पर शिक्षा मंत्रालय ने परीक्षा को रद्द कर दिया। यह दोनो परीक्षाएं नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के द्वारा करवाया गया था। ऐसे में दोनो परीक्षाओं में हुए अनिमियतता को लेकर वाराणसी में समाजवादी पार्टी ने NTA और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

पढ़ें :- अखिलेश यादव का CM योगी पर पलटवार, बोले- हम साधु-संत नहीं...सरकार बनाकर प्रदेश का विकास करना है

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी और केंद्र सरकार के खिलाफ सपा पदाधिकारियों के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी किया। सपा पदाधिकारियों ने पेपर लीक को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर यूजीसी नेट की परीक्षा की तरह नीट की परीक्षा को रद्द करने की मांग किया। वही समाजवादी पार्टी के सांसद वीरेंद्र सिंह ने पेपर लीक के खिलाफ सड़क के बाद सदन में मामले को उठाने का ऐलान किया।

दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

समाजवादी पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम नीट परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर लिखे पत्र को वाराणसी के अधिकारियों को सौंपा। इस मौके पर चंदौली लोकसभा से सांसद वीरेंद्र सिंह ने बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि NTA को लाभ पहुंचाने और एक बड़े भ्रष्टाचार को छिपाने का काम बीजेपी कर रही है। समाजवादी पार्टी पेपर लीक की आड़ में हुए भ्रष्टाचार को उजागर करने का काम करेगी। समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव के नेतृत्व में आगामी लोकसभा के सत्र में पेपर लीक मुद्दे को देश के युवाओं के हित में उठाया जाएगा। पेपर लीक मामले को समाजवादी पार्टी ने एक आंदोलन के रूप में लिया है। ऐसे में जब तक कोई ठोस कदम पेपर लीक को रोकने के लिए नहीं होता यह आंदोलन जारी रहेगा। वही, सपा सांसद ने कहा कि पेपर लीक के दोषी जो भी एजेंसी और लोग है उन्हे सख्त से सख्त सजा दिलाने का का समाजवादी पार्टी करेगी।

पढ़ें :- बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका : CM योगी
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com