1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यमुना में नहाने गए मामा-भांजे डूबे, तलाश जारी

यमुना में नहाने गए मामा-भांजे डूबे, तलाश जारी

यूपी में आगरा के सिकंदरा क्षेत्र के मांगरोल गुर्जर क्षेत्र में स्थित यमुना नदी में नहाने गए चार युवक डूब गए। मौके पर युवकों के परिजन और क्षेत्रवासियों की भीड़ जुटी है।

By Rajni 

Updated Date

आगरा। यूपी में आगरा के सिकंदरा क्षेत्र के मांगरोल गुर्जर क्षेत्र में स्थित यमुना नदी में नहाने गए चार युवक डूब गए। मौके पर युवकों के परिजन और क्षेत्रवासियों की भीड़ जुटी है। मांगरोल गुर्जर पश्चिम मानी घाट पर मंदिर दर्शन करने आए मामा-भांजे सुनील और सौरभ यमुना में स्नान कर रहे थे। उनके साथ ही आए पड़ोसी युवक नैना और छोटू ने भी यमुना में छलांग लगा दी। अचानक सुनील और सौरभ गहरे पानी में डूब गए। ये देख छोटू और नैना दोनों यमुना से बाहर निकल आए।

पढ़ें :- बिहार की सफलता का सूत्र यूपी में आजमाएंगे तावड़े

पुलिस ने बताया कि नगला अमरा मथुरा निवासी सुनील पुत्र ताराचंद (26) और सौरभ (17) पुत्र सुरजीत सहाई थाना अछनेरा दोनों मामा भांजे हैं। यमुना में नहाने गए थे। तभी सुनील और सौरभ दोनों गहरे पानी में चले गए। पीएसी व गोताखोरों को बुलाकर दोनों की यमुना में तलाश की जा रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com