1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी के डीजीपी का दावा- गुड्डू मुस्लिम जल्द होगा गिरफ्तार

यूपी के डीजीपी का दावा- गुड्डू मुस्लिम जल्द होगा गिरफ्तार

उत्‍तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) डॉक्टर राजकुमार विश्वकर्मा ने शुक्रवार (12 मई) को दावा किया कि गुड्डू मुस्लिम की गिरफ्तारी में बहुत जल्द सफलता मिलेगी।

By Rajni 

Updated Date

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) डॉक्टर राजकुमार विश्वकर्मा ने शुक्रवार (12 मई) को दावा किया कि गुड्डू मुस्लिम की गिरफ्तारी में बहुत जल्द सफलता मिलेगी।

पढ़ें :- खेल जगत में शोक की लहर, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या

उन्होंने कहा कि माफिया और खूंखार अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की अलग-अलग इकाइयां अभियान चला रही हैं। वर्ष 2005 में प्रयागराज में बसपा के तत्कालीन विधायक राजू पाल की हत्या के मामले के गवाह उमेश पाल व उनके दो सुरक्षाकर्मियों की फरवरी माह में हुई हत्या के सिलसिले में पुलिस बमबाज गुड्डू मुस्लिम (48) को तलाश रही है।

अतीक अहमद का है करीबी 

इस हत्याकांड में वांछित गुड्डू मुस्लिम के अलावा अरमान व साबिर पर भी पांच-पांच लाख रुपये का इनाम घोषित है। मूल रूप से सुलतानपुर जिले का निवासी गुड्डू मुस्लिम अपने पिता के साथ बचपन में प्रयागराज पहुंचा था और बाद में आपराधिक गिरोहों के लिए काम करते-करते वह अतीक अहमद का करीबी हो गया। उस पर हत्या, लूट समेत अनेक आपराधिक मामले दर्ज हैं। हमारी कोशिश होगी कि अदालत से उसे फांसी की सजा मिले।

पढ़ें :- सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से मांगा जवाब, 12 अक्टूबर को अगली सुनवाई
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com