मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

UP Elections 2022 : मोदी-योगी के दामन पर कोई भी मां का लाल अंगुली नहीं उठा सकता- राजनाथ सिंह

इंडिया वॉइस

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कासगंज में किया चुनाव प्रचार, कासगंज को बताया खासगंज।

rajnath singh
शेयर करें

कासगंज, 30 जनवरी। चुनाव प्रचार के लिए रविवार को कासंगज पहुंचे रक्षामंत्री और बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि बीजेपी को छोड़कर सभी दलों की सरकारें भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी रहीं। जबकि मोदी और योगी के दामन पर कोई भी माई का लाल अंगुली नहीं उठा सकता।

राजनाथ सिंह ने कासगंज में आयोजित “प्रभावी मतदाता संवाद” कार्यक्रम में कहा कि चुनाव में जनमानस को प्रदेश की तकदीर लिखनी है। इसके लिए मतदान करना जरूरी है। लोगों ने बीजेपी की सरकारों का कार्यकाल देखा है। पूर्व की सरकारों को भी समझा है। अब सोच समझकर प्रदेश की जनता को फैसला लेना है। उन्होंने कासगंज को खासगंज का नाम दिया और कहा कि ये क्षेत्र बाबूजी कल्याण सिंह का है, इसलिए इसकी खास महत्ता है। उन्होंने कल्याण सिंह के जीवनकाल के कुछ पहलुओं का स्मरण भी किया और बाबूजी को सच्चा हिंदुत्वनिष्ठ नेता बताया।

रक्षामंत्री ने सपा और बसपा की सरकारों को भ्रष्टाचारी सरकार बताते हुए अखिलेश यादव और मायावती पर निशाना साधा और वर्तमान योगी सरकार की जनहित की योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि योगी जी के बुलडोजर से विरोधी घबरा गए हैं। माफिया प्रदेश छोड़ गए, गुंडे या तो हवालात में हैं या फिर दुनिया छोड़कर चले गए। उन्होंने कहा कि बीजेपी की कथनी और करनी में फर्क नहीं है। यही बीजेपी का चरित्र है। हमारे नेता जो कहते हैं, वही करते हैं। पूर्व की कांग्रेस सरकार में केंद्र से बजट के लिए 100 रुपये आते थे और पात्रों तक 16 पैसे ही पहुंच पाते थे, लेकिन अब मोदी सरकार मे भेजे गए बजट के 100 रुपये में से 100 रुपये ही पात्र तक पहुंचते हैं। कहीं कोई गड़बड़ी नहीं होती। इसी कारण बिचौलिए बीजेपी के विरोध में है। उन्होंने आखिर में प्रबुद्धजन से चुनाव में बीजेपी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सिंह ने जिले में पार्टी के तीनों उम्मीदवारों को प्रचंड मतों से जिताने की अपील की। इस दौरान विधायक और पार्टी प्रत्याशी देवेंद्र सिंह राजपूत और कई प्रमुख नेता मौजूद रहे।

टैग: BJP Election
शेयर करें