Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Elections 2022 : उप्र में अब छठे चरण की तैयारी, मंगलवार को थम जाएगा चुनाव प्रचार

UP Elections 2022 : उप्र में अब छठे चरण की तैयारी, मंगलवार को थम जाएगा चुनाव प्रचार

यूपी में छठे चरण में 10 जिलों की कुल 57 सीटों पर मतदान 3 मार्च को होगा। 2.14 करोड़ मतदाता करेंगे 676 उम्मीवारों के भाग्य का फैसला।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

लखनऊ, 28 फरवरी। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के छठे चरण के मतदान की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सियासी दलों ने भी छठे चरण के विधानसभा क्षेत्रों में ताबड़तोड़ रैलियों, जनसभाओं और रोड शो के जरिए चुनावी माहौल को गरमा दिया है। मंगलवार शाम को छठे चरण का चुनाव-प्रचार थम जाएगा।

पढ़ें :- पायलट के गढ़ में आज पीएम की सभा,राजस्थान के रण में आज उतरेंगे पीएम मोदी

10 जिलों की कुल 57 सीटों पर 3 मार्च को चुनाव

छठे चरण का मतदान यूपी के 10 जिलों की कुल 57 सीटों पर 3 मार्च को सुबह 07 से शाम 06 बजे तक होगा। इस चरण में 11 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। कुल 676 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। सर्वाधिक 15-15 उम्मीदवार गोरखपुर ग्रामीण, कुशीनगर के पडरौना और बलरामपुर के तुलसीपुर सीट से हैं, जबकि देवरिया के सलेमपुर सीट पर सबसे कम 7 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इस चरण में मतदाताओं की कुल संख्या 2.14 करोड़ है।

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने सोमवार को बताया कि छठे चरण के निर्वाचन के लिए 01 मार्च यानी मंगलवार को शाम 06 बजे के बाद से जनप्रतिनिधियों द्वारा किए जा रहे प्रचार-प्रसार पर प्रभावी रूप से रोक लग जाएगी और ये रोक छठे चरण का मतदान समाप्त होने तक प्रभावी रहेगी। मतदान को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और कोविड सुरक्षित तरीके से सम्पन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियों और व्यवस्थाओं के लिए निर्देश दिए गए हैं।

छठे चरण के 10 जिले

पढ़ें :- कन्नौज में भाजपाइयों ने संजू कटियार का किया भव्य स्वागत

अम्बेडकरनगर, बलरामपुर, महाराजगंज, गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीर नगर, कुशीनगर, देवरिया और बलिया की 57 विधानसभा सीटों पर छठे चरण का मतदान है।

ये हैं छठे चरण की सीटें

कटेहरी, टांडा, आलापुर (अजा), जलालपुर, , कपिलवस्तु (अजा), बांसी, इटवा, डुमरियागंज, अकबरपुर, तुलसीपुर, गैंसड़ी, उतरौला, बलरामपुर (अजा), शोहरतगढ़, हरैया, खलीलाबाद, धनघटा (अजा), फरेंदा, नौतनवा, सिसवा, कप्तानगंज, रुधौली, बस्ती सदर, महादेवा (अजा), मेंहदावल, महराजगंज (अजा), पनियरा, कैम्पियरगंज, पिपराइच, चिल्लूपार, खड्डा, पडरौना, तमकुही राज, फाजिलनगर, गोरखपुर शहर, गोरखपुर ग्रामीण, सहजनवा, खजनी (अजा), चौरी-चौरा, बांसगांव (अजा), कुशीनगर, हाटा, रामकोला (अजा), रुद्रपुर, देवरिया, बेल्थरा रोड (अजा), रसड़ा, सिकन्दरपुर, फेफना, बलिया नगर, पथरदेवा, रामपुर कारखाना, भाटपार रानी, सलेमपुर (अजा), बरहज, बांसडीह और बैरिया विधानसभा सीटें छठें चरण में शामिल हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com