मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

UP Elections 2022 : निर्भया केस की वकील रहीं सीमा कुशवाहा बनीं बसपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता

इंडिया वॉइस

सीमा कुशवाहा ने कहा कि हम सबकी आदर्श, सम्मानीय, निडर, निर्भीक, हमारी लीडर बहन सुश्री मायावती के आशीर्वाद से मुझे BSP का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है।

शेयर करें

लखनऊ, 03 फरवरी। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने एडवोकेट सीमा कुशवाहा को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है। ये जानकारी गुरुवार को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चन्द्र मिश्रा ने दी।

सीमा कुशवाहा ने कहा कि हम सबकी आदर्श, सम्मानीय, निडर, निर्भीक, हमारी लीडर बहन सुश्री मायावती के आशीर्वाद से मुझे BSP का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है। हमारी आदर्श लीडर का मैं दिल से आभार जाहीर करती हूं कि आपने मुझे ज़िम्मेदारी दी है। मैं इस ज़िम्मेदारी का पूरी शिद्दत से निर्वहन करूंगी।

बतादें कि 20 जनवरी को सीमा कुशवाहा ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की थी। सीमा कुशवाहा चर्चित निर्भया केस में अभियोजन पक्ष की वकील रह चुकी हैं। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले की रहने वाली सीमा कुशवाहा ने दिल्ली विश्वविद्यालय से वकालत की पढ़ाई की हैं। जिस वक्त निर्भया के साथ ये घटना हुई थी, उस वक्त वो प्रशिक्षु वकील थीं। उन्होंने बिना पैसे के इस केस को लड़ने का फैसला किया था।

शेयर करें