1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. PCS-J 2022 भर्ती परीक्षा मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई, यूपी लोक सेवा आयोग ने माना कि बदली गईं 50 कॉपियां

PCS-J 2022 भर्ती परीक्षा मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई, यूपी लोक सेवा आयोग ने माना कि बदली गईं 50 कॉपियां

PCS-J 2022 भर्ती परीक्षा मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इस मामले में यूपी लोक सेवा आयोग ने माना कि 50 कॉपियां बदली गईं। अभ्यर्थी श्रवण कुमार पांडेय की याचिका पर सुनवाई हुई।

By up bureau 

Updated Date

लखनऊ। PCS-J 2022 भर्ती परीक्षा मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इस मामले में यूपी लोक सेवा आयोग ने माना कि 50 कॉपियां बदली गईं। अभ्यर्थी श्रवण कुमार पांडेय की याचिका पर सुनवाई हुई।

पढ़ें :- कच्चा बादाम गर्ल अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कानपुर में मुकदमा दर्ज, आयोजकों ने लगाया धोखाधड़ी और मानहानि का आरोप

यूपी लोक सेवा आयोग के चेयरमैन ने हलफनामा दिया है। जस्टिस एचडी सिंह, जस्टिस दोनाडी रमेश की बेंच में सुनवाई हुई।

क्या था मामला ?

ध्यान देने वाली बात इस मामले में ये है कि PCS-J परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप श्रवण पांडे नाम के एक कैंडिडेट ने लगाया था। कैंडिडेट ने आरटीआई के माध्यम से जब अपनी आंसरशीट पायी तो देखा कि उसके कुछ पन्ने फटे थे। इसके बाद आयोग ने सभी 18042 कॉपियों की जांच फिर से कराने का फैसला लिया। इतना ही नहीं कॉपी बदलने के मामले में पांच अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी।

इस मामले को लेकर कोर्ट ने पहले भी सुनवाई के दौरान संकेत दिए थे कि मुख्य परीक्षा की कॉपी में हुई गड़बड़ी को दूर किया जाएगा।

पढ़ें :- खेल जगत में शोक की लहर, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com