1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गाजीपुर: यूपी के आयुष राज्यमंत्री बाल-बाल बचे, अचानक ब्रेक लगने से मंत्री की कार दूसरी से टकाराई

गाजीपुर: यूपी के आयुष राज्यमंत्री बाल-बाल बचे, अचानक ब्रेक लगने से मंत्री की कार दूसरी से टकाराई

यूपी के गाजीपुर जिले में शुक्रवार को प्रदेश सरकार के मंत्री सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। मंत्री वाराणसी से बलिया जा रहे थे। इस दौरान उनके काफिले में चल रही कार के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया।

By Rajni 

Updated Date

गाजीपुर। यूपी के गाजीपुर जिले में शुक्रवार को प्रदेश सरकार के मंत्री सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। मंत्री वाराणसी से बलिया जा रहे थे। इस दौरान उनके काफिले में चल रही कार के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। जिससे मंत्री की गाड़ी दूसरी कार से जा टकराई।

पढ़ें :- खेल जगत में शोक की लहर, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या

योगी सरकार में आयुष राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु की गाड़ी का गाजीपुर में एक्‍सीडेंट हो गया। मंत्री दयालु के काफिले के बीच एक गाड़ी आ गई, जिससे उनके काफिले में चल रही कार के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। राहत की बात यह है कि हादसे में मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु पूरी तरह सुरिक्षत हैं।काफिले में उनके साथ मौजूद लोगों को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

सदर कोतवाली क्षेत्र के महाराजगंज के पास हुई दुर्घटना

अचानक ब्रेक लगने से मंत्री की गाड़ी दूसरी कार से जा टकराई। यह दुर्घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के महाराजगंज के पास हुई। इसके बाद मंत्री दूसरी कार से बलिया के लिए रवाना हो गए। दरअसल, केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने के मौके पर राज्‍यमंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु वाराणसी से बलिया जा रहे थे। यहां उनका कार्यक्रम था।

पढ़ें :- सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से मांगा जवाब, 12 अक्टूबर को अगली सुनवाई
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com