Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Uttar Pradesh : योगी सरकार के मंत्रियों को मिले विभाग, डिप्टी CM केशव मौर्य को ग्राम्य विकास और ब्रजेश पाठक को मिला स्वास्थ्य, देखें पूरी लिस्ट

Uttar Pradesh : योगी सरकार के मंत्रियों को मिले विभाग, डिप्टी CM केशव मौर्य को ग्राम्य विकास और ब्रजेश पाठक को मिला स्वास्थ्य, देखें पूरी लिस्ट

मुख्यमंत्री योगी के पास गृह समेत कुल 34 विभाग, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को मिला स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा का दायित्व, स्वतंत्र देव बने जलशक्ति मंत्री, एके शर्मा को मिला ऊर्जा और नगर विकास विभाग।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

लखनऊ, 28 मार्च। शपथ ग्रहण करने के चौथे दिन यानि सोमवार को उत्तर प्रदेश में योगी सरकार 2.0 के मंत्रियों में विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को ग्राम्य विकास विभाग और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग आवंटित किया गया है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने पास गृह विभाग समेत 34 विभाग रखे हैं।

पढ़ें :- अखिलेश यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना, कही ये बात, पढ़ें

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मुख्यमंत्री की मंत्रणा से सोमवार रात को मंत्रियों के बीच विभागों का कार्यभार सौंपा। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र द्वारा जारी की गई विभागों के बंटवारे की सूची के मुताबिक बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को जलशक्ति विभाग का दायित्व दिया गया है। वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करीबी माने जाने वाले कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार शर्मा को नगर विकास विभाग के अलावा ऊर्जा विभाग की भी जिम्मेदारी दी गई है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी और उनकी मंत्रिपरिषद के सदस्यों ने प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में 25 मार्च को शपथ ग्रहण की थी। योगी सरकार 2.0 में मुख्यमंत्री के अलावा दो उप मुख्यमंत्री, 16 कैबिनेट मंत्री, 14 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 20 राज्यमंत्री हैं।

विभागों का बंटवारा

1- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ : गृह एवं आवास समेत 34 विभाग
2- उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य : ग्राम्य विकास विभाग एवं ग्रामीण अभियंत्रण समेत 6 विभाग
3- उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक : चिकित्सा शिक्षा और चिकित्सा स्वास्थ्य समेत 3 विभाग

पढ़ें :- Uttar Pradesh: मुजफ्फरनगर जिले में तेज रफ्तार रोडवेज बस की चपेट में आने से मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों की मौत

कैबिनेट मंत्रियों को विभाग

1-सुरेश कुमार खन्ना : वित्त एवं संसदीय कार्य
2-सूर्य प्रताप शाही : कृषि एवं कृषि शिक्षा
3-स्वतंत्र देव सिंह : जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण
4-बेबी रानी मौर्य : महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार
5- लक्ष्मी नारायण चौधरी को गन्ना विकास और चीनी मिलें
6-जयवीर सिंह : पर्यटन एवं संस्कृति
7- धर्मपाल सिंह को पशुधन एवं दुग्ध विकास, अल्पसंख्यक कल्याण समेत 6 विभाग
8- नंद गोपाल गुप्ता नंदी को औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन समेत 4 विभाग
9-भूपेंद्र सिंह चौधरी : पंचायती राज
10-अनिल राजभर : श्रम एवं सेवा योजन
11-जितिन प्रसाद : लोक निर्माण
12- राकेश सचान को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम और खादी विभाग
13-अरविंद कुमार शर्मा : नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग
14-योगेन्द्र उपाध्याय : उच्च शिक्षा
15-आशीष पटेल : प्राविधिक शिक्षा
16-डॉ संजय निषाद : मत्स्य

स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्रियों के विभाग

1-नितिन अग्रवाल : आबकारी एवं मद्य निषेध
2- कपिल देव अग्रवाल को व्यवसायी शिक्षा एवं कौशल विकास
3-रविंद्र जायसवाल : स्टांप और न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन
4-संदीप सिंह : बेसिक शिक्षा
5-गुलाब देवी : माध्यमिक शिक्षा
6-गिरीश चंद्र यादव : खेल एवं युवा कल्याण
7-धर्मवीर प्रजापति : कारागार एवं होमगार्ड्स
8- असीम अरुण को समाज कल्याण, अनुसूचित जाति और जनजाति कल्याण
9-जेपीएस राठौर : सहकारिता
10-दयाशंकर सिंह : परिवहन
11- नरेंद्र कश्यप को पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण
12-दिनेश प्रताप सिंह : उद्यान एवं कृषि विपणन
13-अरुण कुमार सक्सेना : वन एवं पर्यावरण
14- दयाशंकर मिश्र दयालु को आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन

राज्य मंत्रियों के विभाग

पढ़ें :- उत्तर प्रदेश: गैस हीटर जलाकर सोया था परिवार, पति-पत्नी और 2 बच्चों सहित चार लोगों की दम घुटने से हुई मौत

1- मयंकेश्वर सिंह को संसदीय कार्य, चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग
2-दिनेश खटीक : जल शक्ति
3-संजीव गोंड : समाज कल्याण
4-बलदेव सिंह ओलख : कृषि एवं कृषि शिक्षा
5-अजीत पाल : विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
6-जसवंत सैनी : संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास
7-रामकेश निषाद : जल शक्ति
8-मनोहर लाल मन्नू कोरी : श्रम एवं सेवायोजन
9-संजय गंगवार : गन्ना विकास एवं चीनी मिल
10-ब्रजेश सिंह : लोक निर्माण
11-केपी मलिक : वन एवं पर्यावरण
12-सुरेश राही : कारागार
13-सोमेन्द्र तोमर : ऊर्जा
14-अनूप प्रधान : राजस्व
15-प्रतिभा शुक्ला : महिला कल्याण, बाल कल्याण एवं पुष्टाहार
16-राकेश राठौर गुरु : नगर विकास
17-रजनी तिवारी : उच्च शिक्षा
18-सतीश शर्मा : खाद्य एवं रसद
19-दानिश आजाद अंसारी : अल्पसंख्याक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज
20-विजयलक्ष्मी गौतम : ग्राम्य विकास एवं ग्रामीण अभियंत्रण

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com