Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. कांग्रेस जल्द जारी करेगी उम्मीदवारों की पहली सूचि, पर महिला कांग्रेस बढ़ा सकती हैं पार्टी की मुश्किलें

कांग्रेस जल्द जारी करेगी उम्मीदवारों की पहली सूचि, पर महिला कांग्रेस बढ़ा सकती हैं पार्टी की मुश्किलें

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Uttarakhand Assembly Election 2022 : विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से एक्टिव मोड में नजर आ रही है।प्रदेश में 14 फरवरी को चुनाव होना है ऐसे में कांग्रेस पार्टी अपनी पूरी तैयारियों के साथ चुनावी मैदान में उतर चुकी है। जानकारी के मुताबिक पार्टी जल्द ही अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर सकती है। मीडिया को दिए बयान में कांग्रेस पार्टी के नेता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बताया कि पार्टी अगले सात दिनों के भीतर विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर देगी।

पढ़ें :- सीएम धामी का दो दिवसीय पिथौरागढ़ का कार्यक्रम आज, 10 बजे कानून,महिला सुरक्षा के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक

उम्मीदवारों की छवि परखने के बाद लगेगी आखिरी मुहर 

उन्होंने सत्ताधारी भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी अपनी पहली सूची का भाजपा पर असर देखने के बाद ही उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी करेगी। बता दें कि उम्मीदवारों की सूची बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने जबरदस्त मेहनत की है। चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के नाम तय करने के लिए पार्टी की स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा कई बैठकें की जा चुकी हैं। बैठक में उम्मीदवारों की छवि को परखने के बाद ही उनके चयन पर आखिरी मुहर लगनी है। लिहाज़ा पार्टी की तरफ से लगभग तैयारी पूरी की जा चुकी है और पार्टी अगले सप्ताह तक अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर देगी।

महिलाओं ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलें

एक तरफ कांग्रेस पार्टी चुनावी माहौल को अपने पक्ष में करने में जुटी हुई है, दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। दरअसल कांग्रेस पार्टी में पिछले कई दिनों से सब कुछ अच्छा नहीं चल रहा है। दिन प्रतिदिन कांग्रेस पार्टी की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। अब ताजा जानकारी के अनुसार विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं ने पार्टी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

पढ़ें :- उत्तराखंड में नए नामों से जाने जाएंगे ये शहर और जिला, कहा: सरकार को चाहिए कि ठेट पहाड़ों में बेहतर सुविधा मुहैया करवाएं

महिलाओं को टिकट में 40 % हिस्सेदारी की उठी मांग 

बता दें कि राज्य में महिला कांग्रेस ने कई सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा कर दिया है। उनकी मांग है कि यूपी की तर्ज पर उत्तराखंड में भी 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट में हिस्सेदारी दी जाए। उत्तराखंड महिला कांग्रेस ने प्रियंका गांधी की ‘लड़की हूं-मैं लड़ सकती हूं’ के फॉर्मूले को उत्तराखंड में लागू करने की वकालत की है। हालांकि कांग्रेस नेता इस फार्मूले को प्रदेश में लागू करने के पक्ष में बिल्कुल भी नहीं हैं। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि महिला कांग्रेस पार्टी के लिए नई मुश्किलें पैदा कर सकती हैं।

कांग्रेस के अलावा भाजपा भी जल्द जारी करेगी सूची

एक तरफ जहां कांग्रेस में टिकट बटवारे को लेकर मंथन जारी है वहीं दूसरी तरफ भाजपा में भी टिकट के दावेदारों की सूची को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गई है। तमाम मंथन के बाद जानकारी मिल रही है कि भाजपा भी अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जल्द ही जारी कर सकती है।

योग्यता के आधार पर मिलेगा टिकट – सीएम धामी 

पढ़ें :- नैन्सी कॉन्वेंट कॉलेज में छात्राओं ने लगाया कॉलेज स्टाफ पर उत्पीड़न का आरोप, धरना-प्रदर्शन

टिकट बटवारे को लेकर जानकारी देते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि टिकट को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने बताया कि टिकट बटवारे से पहले राज्य चुनाव समिति की एक बैठक होगी और इसके बाद केंद्रीय संसदीय बोर्ड उम्मीदवारों की योग्यता, काम, परिस्थितियों के आधार पर आकलन करते हुए उम्मीदवारों का चयन करेगी।

गौरतलब है कि राज्य में 70 विधानसभा सीटों के लिए 14 फरवरी को विधानसभा का चुनाव होना है जिसके बाद 10 मार्च को मतगणना होगी। यही कारण है कि चुनावी तारीखों के ऐलान के बाद अब पार्टियां पूरे दमखम से चुनावी रण में उतर चुकी हैं।

 

 

Advertisement