1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. वाराणसी: जीवन से निराश युवक ने ग्राइंडर मशीन से रेता गला, मौत  

वाराणसी: जीवन से निराश युवक ने ग्राइंडर मशीन से रेता गला, मौत  

यूपी में वाराणसी के चितईपुर थाना क्षेत्र के सुंदरपुर पाल बस्ती में 28 वर्षीय युवक ने खुद का गला ग्राइंडर मशीन से रेतकर खुदकुशी कर ली। युवक का नाम विशाल उर्फ कुंदन था।

By Rajni 

Updated Date

वाराणसी। यूपी में वाराणसी के चितईपुर थाना क्षेत्र के सुंदरपुर पाल बस्ती में 28 वर्षीय युवक ने खुद का गला ग्राइंडर मशीन से रेतकर खुदकुशी कर ली। युवक का नाम विशाल उर्फ कुंदन था।

पढ़ें :- खेल जगत में शोक की लहर, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या

परिवारवालों के मुताबिक वह डिप्रेशन का शिकार था और उसका इलाज कराया जा रहा था। विशाल दो भाइयों में छोटा था। उसने एमएससी करने के बाद दो साल नौकरी भी की। लेकिन बाद में नौकरी छोड़ दिया। डिप्रेशन के कारण वह कभी-कभी मानसिक रूप से परेशान हो जाता था।

पिता विजय नाथ ने बताया कि विशाल सुबह से ठीक था। सुबह बाहर से टहलकर घर आया। इसके बाद वह बाजार से मिर्चा लेकर आया और अपने कमरे में चला गया। उन्होंने बताया कि रोज सुबह हम बेटे के साथ चाय पीते थे। घर में हम समाचार पत्र पढ़ रहे थे।

विशाल ऊपरी मंजिल के कम्प्यूटर रूम में था। तभी उसकी मां आईं और कहाकि विशाल को भी चाय पीने के लिए नीचे बुला लीजिए। हमने सोचा कि शायद कुंदन सो गया है और हम उसे जगाने कंप्यूटर रूम में गए। देखा कि विशाल फर्श पर गिरा हुआ है। गर्दन कटी थी और आसपास काफी खून फैला था। पास में ही ग्राइंडर मशीन पड़ी थी।

पढ़ें :- 2014 से पहले सरकारों को रहती थी कुर्सी बचाने की चिंता, देश के हाथ से निकल जाते थे अवसर : रक्षा मंत्री
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com