1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. वाराणसी की शालिनी पटेल ने किया बीएड परीक्षा में टॉप

वाराणसी की शालिनी पटेल ने किया बीएड परीक्षा में टॉप

वाराणसी की शालिनी पटेल ने बीएड परीक्षा में टॉप किया है। उसकी सफलता पर परिजनों में खुशी का माहौल है। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा शुक्रवार को बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया।

By Rajni 

Updated Date

वाराणसी। वाराणसी की शालिनी पटेल ने बीएड परीक्षा में टॉप किया है। उसकी सफलता पर परिजनों में खुशी का माहौल है। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा शुक्रवार को बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया।

पढ़ें :- खेल जगत में शोक की लहर, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या

जिसमें कला वर्ग की शालिनी पटेल ने पहला स्थान प्राप्त किया है। परीक्षा में 75 जिलों के 4,72,882 परीक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया था। जिसमें 90 प्रतिशत विद्यार्थी उपस्थित हुए थे।

प्रथम स्थान 370 अंकों के साथ वाराणसी की शालिनी पटेल ने हासिल किया। कानपुर के राहुल कुमार ने 360 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। जबकि प्रयागराज के इंद्रमणि ने 355 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं बरूआसागर के दिनेश 308 अंक हासिल कर झांसी में टॉपर रहे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com