1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. दुहाई से मेरठ तक वायाडक्ट बिछाने का काम पूरा, रैपिड रेल का काम और आगे बढ़ा

दुहाई से मेरठ तक वायाडक्ट बिछाने का काम पूरा, रैपिड रेल का काम और आगे बढ़ा

रैपिड रेल का काम तेजी से जारी है। पहले फेज में दुहाई डिपो से साहिबाबाद तक इसका परिचालन किया जाना है। इसका दूसरा फेज साहिबाबाद से मेरठ के बीच है। पहले फेज का परिचालन इस साल अप्रैल में शुरू होना था लेकिन अभी तक परिचालन शुरू नहीं हो पाया है।

By Rakesh 

Updated Date

मेरठ। रैपिड रेल का काम तेजी से जारी है। पहले फेज में दुहाई डिपो से साहिबाबाद तक इसका परिचालन किया जाना है। इसका दूसरा फेज साहिबाबाद से मेरठ के बीच है। पहले फेज का परिचालन इस साल अप्रैल में शुरू होना था लेकिन अभी तक परिचालन शुरू नहीं हो पाया है।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: हृदय और BP पर असर, रहें सतर्क

वहीं, दूसरे फेज का परिचालन अगले साल शुरू होना है। दूसरे फेज के लिए काम अब जोरों पर है। दुहाई से मेरठ तक वायाडक्ट बिछाने का काम पूरा कर लिया गया है।इसकी कुल लंबाई 25 किलोमीटर है। वायाडक्ट निर्माण काम 750 पिलर्स के ऊपर किया गया है। 25 किलोमीटर के रूट के लिए 50 किलोमीटर लंबी रेल लाइन बिछानी है। 25 किलोमीटर और 25 किलोमीटर डाउन।

इसमें से 30 किलोमीटर रूट पर ट्रैक बिछाने का भी काम पूरा कर लिया है। अब 20 किलोमीटर पर और ट्रैक बिछाना बाकी रह गया है। ट्रैक के साथ-साथ ओएचई यानी बिजली की तार बिछाने का काम भी चल रहा है। वायाडक्ट बिछाने के बाद अब स्टेशन बनाने का शुरू किया जाएगा। 25 किलोमीटर के इस रास्ते पर 4 स्टेशन बनाए जाने हैं। इन स्टेशन के नाम निम्निलिखित हैं- मुरादनगर, मोदीनगर साउथ, मोदीनगर नॉर्थ और मेरठ साउथ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com