मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

इस दृष्टि से संवेदनशील जिलों में सतर्कता और इंटेलिजेंस को और बेहतर करना होगा :सीएम योगी

इंडिया वॉइस

सीएम योगी ने साइबर सुरक्षा को लेकर कहा कि साइबर क्राइम पर लगाम लगाने के लिहाज से हर जिले में साइबर थाने का निर्माण किया जाएगा। सीएम योगी ने कहा कि आज के दौर में साइबर सिक्योरिटी अहम विषय है।

शेयर करें

सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में मादक पदार्थों के अवैध निर्माण, खरीद- फरोख्त और ड्रग ट्रैफिकिंग के विरुद्ध अभियान को और तेज करने की आवश्यकता है। सीएम ने कहा-“इस दृष्टि से संवेदनशील जिलों में सतर्कता और इंटेलिजेंस को और बेहतर करना होगा।”

वहीं सीएम योगी ने साइबर सुरक्षा को लेकर कहा कि साइबर क्राइम पर लगाम लगाने के लिहाज से हर जिले में साइबर थाने का निर्माण किया जाएगा। सीएम योगी ने कहा कि आज के दौर में साइबर सिक्योरिटी अहम विषय है। पुलिस परिक्षेत्र के बाद अब प्रदेश के हर जिले में एक साइबर क्राइम थाने की स्थापना की आवश्यकता है अत: इस बारे में यथाशीघ्र विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करें।

CM योगी ने ड्रग के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान तेज करने का निर्देश दिए। उन्होंने कहा, “प्रदेश में कहीं भी अवैध ड्रग्स का कारोबार न होने पाए उत्पादन, संवेदनशील जनपदों पर विशेष नजर रखी जाए। बैठक में सीएम योगी ने सीमावर्ती इलाकों को लेकर अपनी चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश, नेपाल राष्ट्र के साथ-साथ उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, बिहार और दिल्ली से अपनी सीमा साझा करता है।

सीमावर्ती जिलों में थाना, तहसील, विकास खंड सहित जिला प्रशासन में युवा, विजनरी, और ऊर्जावान अधिकारियों की तैनाती की जाए। सीएम योगी ने आगे कहा, “100% पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर चौकसी बढ़ाई जाए। गृह विभाग के साथ-साथ नगर विकास व ग्राम्य विकास विभाग को भी इस अभियान में सहयोग करना होगा।

बैठक के दौरान उन्होंने आगे कहा कि गृह, नगर विकास, आवास, संस्थागत वित्त और राज्य कर विभाग परस्पर बैठक कर जनसहयोग के माध्यम से सभी सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे, पिंक टॉयलेट, बसों में पैनिक बटन आदि सुरक्षा प्रबंध करने की कार्ययोजना तैयार करें। वहीं बैठक के दौरान उन्होंने SSB के साथ बेहतर समन्वय बनाये रखने की बात कही और यह भी कहा कि सीमावर्ती जिलों में प्रदेश की पुलिस और SSB दल के साथ जॉइन्ट पेट्रिलिंग कराई जाए।

शेयर करें