1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गाजीपुर में डबल मर्डरः ग्राम प्रधान के बेटे और रिश्तेदार की चाकू मारकर हत्या

गाजीपुर में डबल मर्डरः ग्राम प्रधान के बेटे और रिश्तेदार की चाकू मारकर हत्या

यूपी के गाजीपुर जिले में ग्राम प्रधान के बेटे और रिश्तेदार की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के बढ़ईपुर गांव की है।

By Rajni 

Updated Date

ग़ाज़ीपुर। यूपी के गाजीपुर जिले में ग्राम प्रधान के बेटे और रिश्तेदार की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के बढ़ईपुर गांव की है।

पढ़ें :- खेल जगत में शोक की लहर, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या

परिजनों ने गांव के एक युवक पर हत्या का शक जताया है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है। मोहम्मदाबाद कोतवाली अंतर्गत बढ़ईपुर ग्राम सभा में 28 जून की रात दो किशोरों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।

हत्या उस वक्त की गई, जब दोनों अपने घर से लगभग 200 मीटर दूर शौच करने के लिए गए थे। इसी दौरान किसी ने दोनों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की छानबीन करने में जुट गए।

ग्राम प्रधान का पुत्र अपनी रिश्तेदारी में आए किशोर के साथ गांव से ही कुछ दूर शौच करने गया था। तभी घात लगाए कुछ युवकों ने पहले ग्राम प्रधान के पुत्र पर चाकू से हमला कर मौत के घाट सुला दिया। इसके बाद रिश्तेदारी में आए किशोर की भी चाकू मारकर हत्या कर दी।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि घटना रात करीब 12:00 बजे की है। उन्होंने बताया कि ग्राम प्रधान के पुत्र और उनके रिश्तेदार दोनों की उम्र लगभग 15 से 16 साल के बीच थी। इस मामले में ग्राम प्रधान ने गांव के ही एक युवक को नामजद करते हुए दो अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। इसको लेकर पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।

पढ़ें :- सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से मांगा जवाब, 12 अक्टूबर को अगली सुनवाई

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com