मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
देश

महाराष्ट्र में शिंदे सरकार का क्या होगा?

Rajni

महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार के लिए गुरुवार (11 मई) का दिन अहम रहने वाला है। शिवसेना विधायकों की अयोग्यता पर सुप्रीम कोर्ट कल फैसला सुना सकता है।

eknath shinde
शेयर करें

मुंबई। महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार के लिए गुरुवार (11 मई) का दिन अहम रहने वाला है। शिवसेना विधायकों की अयोग्यता पर सुप्रीम कोर्ट कल फैसला सुना सकता है। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने बुधवार को कहा कि कल संविधान पीठ के दो बड़े फैसले आएंगे।

हालांकि उन्होंने यह बात समलैंगिक विवाह पर चल रही सुनवाई के दौरान एक वकील की बात पर जवाब देते हुए कही, लेकिन इशारा साफ है कि महाराष्ट्र और दिल्ली में अधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग विवाद पर फैसला कल आ सकता है। शाम को जब लिस्ट जारी होगी तो इस बात की पुष्टि हो पाएगी।

सत्ता के गलियारों में दो संभावनाओं की चर्चा

शिवसेना-बीजेपी के साथ-साथ विपक्षी कांग्रेस, राकांपा और शिवसेना (यूबीटी) इस बड़े फैसले का इंतजार कर रहे हैं। इस फैसले से ही महाराष्ट्र की राजनीति की दिशा तय होगी। सत्ता के गलियारों में दो संभावनाओं की चर्चा हो रही है।

पहली संभावना ये है कि विधायक अयोग्य नहीं ठहराए जाएंगे। इसके बजाय  सुप्रीम कोर्ट मामले को राज्य विधानसभा के अध्यक्ष को वापस भेज सकता है। इससे शिंदे-फडणवीस सरकार को यथास्थिति बनाए रखने में मदद मिलेगी।

दूसरी संभावना कोर्ट की ओर से शिंदे सहित 16 विधायकों को अयोग्य ठहराए जाने की है। ऐसे में एकनाथ शिंदे को फौरन इस्तीफा देना होगा। जिसके बाद नई सरकार का गठन हो सकता है।

जुलाई 2022 में, जब शिंदे ने विधानसभा के पटल पर विश्वास मत मांगा, तो बीजेपी-शिवसेना गठबंधन को कुल 288 विधायकों में से 164 का समर्थन मिला था। सत्ताधारी गठबंधन आसानी से 145 के आधे आंकड़े को पार कर गया था।

शेयर करें