1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. महिला ने दो बच्चों के साथ खाया विषाक्त पदार्थ, शराबी पति से तंग आकर उठाया कदम

महिला ने दो बच्चों के साथ खाया विषाक्त पदार्थ, शराबी पति से तंग आकर उठाया कदम

यूपी के बिजनौर जिले के मण्डवार इलाके में शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया। जब एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ ज़हरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।

By Rajni 

Updated Date

बिजनौर। यूपी के बिजनौर जिले के मण्डवार इलाके में शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया। जब एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ ज़हरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पढ़ें :- डॉक्टर की घोर लापरवाही से मासूम की जिंदगी तबाह, 5 साल की मानवी का काटना पड़ा पैर

महिला ने शराबी पति से तंग आकर यह कदम उठाया। पूरा मामला बिजनौर के मंडावर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर देवमल इलाके का है। जहां के रहने वाले लियाकत अली की पत्नी नरगिस ने अपने दो मासूम बच्चों जुबेदा (4) व ज़ोया (3) के साथ जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टर ने सभी को हायर सेंटर रेफर कर दिया।

महिला का कहना है उसका पति लियाकत अली अक्सर शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है। इसलिए उसने गुस्से में आकर अपने दोनों बच्चों के साथ खुद भी जहरीला पदार्थ खा लिया।

ज़िला अस्पताल के डॉक्टर प्रेम प्रकाश ने कहा कि एक महिला व दो बच्चे जहरीला पदार्थ का सेवन कर अस्पताल में लाए गए हैं। तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है। इलाज किया जा रहा है। अस्पताल के इमरजेंसी में मौजूद पति लियाकत अली का कहना है कि वह अपनी पत्नी से बेहद मोहब्बत करता है।

पढ़ें :- आकाशीय बिजली गिरने से तीन महिलाओं की मौत, चार गंभीर
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com