Delhi : रक्षाबंधन से पहले दिल्ली सरकार की महत्वाकांक्षी लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की आर्थिक सहायता देने की प्रक्रिया जारी है।✍️अरविंद कुमार
Updated Date
Delhi : रक्षाबंधन से पहले दिल्ली सरकार की महत्वाकांक्षी लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की आर्थिक सहायता देने की प्रक्रिया जारी है। सरकार की ओर से तय नियमों के तहत पात्र महिलाएं ऑनलाइन आवेदन कर रही हैं। सरकार के मुताबिक, अब तक 8 लाख से ज्यादा ऑनलाइन आवेदन किए जा चुके हैं और 24 या 25 अगस्त के आसपास पहली किस्त जारी होने की बात कही जा रही है।
हालांकि, योजना का लाभ लेने के लिए जरूरी दस्तावेजों और ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को लेकर कई महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं का कहना है कि आवेदन के दौरान जितने दस्तावेज मांगे जा रहे हैं, उनमें से कई दस्तावेज उनके पास उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में वे चाहकर भी ऑनलाइन फॉर्म पूरा नहीं कर पा रही हैं।
यह भी पढ़ें : मथुरा में 17 अक्टूबर तक धारा 163 लागू, बिना अनुमति 5 या अधिक लोगों के जुटने पर रोक
दिल्ली के ईस्ट इलाके में इंडिया वॉइस की टीम ने योजना को लेकर महिलाओं से खास बातचीत की। बातचीत में महिलाओं ने आवेदन प्रक्रिया, दस्तावेजों की उपलब्धता और योजना का लाभ मिलने को लेकर अपनी समस्याएं और उम्मीदें साझा कीं।
अब सवाल यह है कि सरकार की इस योजना का लाभ वास्तव में कितनी महिलाओं तक पहुंचता है और आवेदन प्रक्रिया में सामने आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए सरकार क्या कदम उठाती है।
Disclaimer
इस लेख में व्यक्त सभी विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इन्हें केवल वेब पोर्टल पर प्रकाशन हेतु संपादित एवं व्यवस्थित किया गया है। मूल भाव, आशय एवं तथ्यों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इस लेख में व्यक्त विचारों, मतों अथवा उनसे उत्पन्न होने वाले किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष परिणाम के लिए वेब पोर्टल अथवा उसके प्रकाशक किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होंगे।
✍️ अरविंद कुमार
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।