मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

UttarPradesh : बुलडोजर कार्रवाई पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, अगली सुनवाई होगी 10 अगस्त

इंडिया वॉइस

UP Bullodozer : यूपी में हो रही बुलडोजर कार्रवाई से सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम आदेश देने से फिलहाल इनकार कर दिया है।

शेयर करें

उत्तर प्रदेश, 13 जुलाई 2022। आज सुप्रीम कोर्ट में यूपी के बुलडोजर कार्रवाई पर सुनवाई हुई। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने बुलडोजर कार्रवाई पर अंतरिम आदेश देने से इनकार करते हुए कहा की मामले की अगली सुनवाई 10 अगस्त को होगी।

आपको बता दें कि जमीयत-उलेमा-ए-हिंद की ओर से यूपी सरकार की बुलडोजर कार्रवाई को गलत ठहराते हुए उसके खिलाफ एक अर्जी दायर की थी। जमीयत ने बुलडोजर कार्रवाई पर सवाल करते हुए कहा कि यूपी सरकार ने पिछले दिनों की सुनवाई के दौरान कहा था कि अवैध निर्माण को ही गिराया जा रहा है, और इसी के तहत कार्य किया जा रहा है। जिन लोगों के निर्माण गिराए गये हैं उनको पहले ही नोटिस दे दिये गये थे। जबकि स्थिति कुछ और ही है। सरकार राज्य में अपनी मन मानी कर रही है।

शेयर करें