1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह के बहिष्कार पर बोले योगी – विपक्ष की अनर्गल बयानबाजी से देश में लोकतंत्र होता है कमजोर

नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह के बहिष्कार पर बोले योगी – विपक्ष की अनर्गल बयानबाजी से देश में लोकतंत्र होता है कमजोर

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि विपक्ष की अनर्गल बयानबाजी से देश में लोकतंत्र कमजोर होता है। उन्होंने नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर कांग्रेस समेत कुछ अन्य विपक्षी दलों के रवैये की भर्त्सना की।

By Rajni 

Updated Date

लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि विपक्ष की अनर्गल बयानबाजी से देश में लोकतंत्र कमजोर होता है। उन्होंने नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर कांग्रेस समेत कुछ अन्य विपक्षी दलों के रवैये की भर्त्सना की।

पढ़ें :- खेल जगत में शोक की लहर, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या

सीएम योगी ने कहा कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में 28 मई का दिन एक गौरवशाली क्षण के रूप में दर्ज होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में भारत के लोकतंत्र के प्रतीक नए संसद को देश को समर्पित किया जाएगा। इस ऐतिहासिक अवसर पर कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों द्वारा जिस प्रकार की टिप्पणियां व बयानबाजी हो रही हैं, वह अत्यंत दुखद, गैरजिम्मेदाराना और लोकतंत्र को कमजोर करने वाली हैं।

नया संसद भवन आज की आवश्यकताओं के अनुरूप है

उन्होंने कहा कि भारत न केवल दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, बल्कि लोकतंत्र की जननी के तौर पर भी विश्व में जाना जाता है। नई संसद भवन के औचित्य को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए सीएम योगी ने कहा कि नया संसद भवन आज की आवश्यकताओं के अनुरूप है। यह आगामी 100 वर्ष के विजन को लेकर बना है और इसमें परंपरा और आधुनिकता का समावेश है।

पढ़ें :- कभी यूपी में निवेश से कतराते थे उद्योगपति, आज 50 लाख करोड़ के प्रस्ताव : CM योगी
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com