Booking.com
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जौनपुर में योगी ने सपा पर बोला जोरदार हमला, सपा को अराजकता फैलाने वाली पार्टी बताया

जौनपुर में योगी ने सपा पर बोला जोरदार हमला, सपा को अराजकता फैलाने वाली पार्टी बताया

सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को जौनपुर लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह के पक्ष में मुंगराबादशाहपुर में चुनावी सभा को संबोधित किया। विपक्ष पर जोरदार हमला बोलते हुए  उन्होंने कहा कि सपा क्षेत्रीय पार्टी है। सपा के लोग अपने नेता का सम्मान नहीं कर पा रहे हैं। रोज भगदड़ हो रही है। ऐसी अराजकता फैलाने वाली पार्टी से सतर्क रहने की जरूरत है।

By HO BUREAU 

Updated Date

जौनपुर। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को जौनपुर लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह के पक्ष में मुंगराबादशाहपुर में चुनावी सभा को संबोधित किया। विपक्ष पर जोरदार हमला बोलते हुए  उन्होंने कहा कि सपा क्षेत्रीय पार्टी है। सपा के लोग अपने नेता का सम्मान नहीं कर पा रहे हैं। रोज भगदड़ हो रही है। ऐसी अराजकता फैलाने वाली पार्टी से सतर्क रहने की जरूरत है।

पढ़ें :- मिल्कीपुर चुनावः पार्टियों ने लगाया पासी पर दांव ! नए चेहरे पर योगी का दांव, जीतेंगे चुनाव।!

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसमें कहीं संदेह नहीं है कि तीसरी बार मोदी प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं और देश में भाजपा 400 पार होने जा रही है। योगी ने कहा कि एक भारत, श्रेष्ठ भारत की संकल्पना के साथ मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए पूरे देश में लहर चल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 80 करोड़ लोगों को राशन, गरीबों के लिए आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि, शौचालय, उज्ज्वला गैस जैसी तमाम योजनाएं लागू कर देश को समृद्ध बनाया जा रहा है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com