1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मथुराः इस मंदिर में अमर्यादित कपड़े पहनकर नहीं कर पाएंगे दर्शन, भक्त मंदिर की परंपरा का रखें ध्यान

मथुराः इस मंदिर में अमर्यादित कपड़े पहनकर नहीं कर पाएंगे दर्शन, भक्त मंदिर की परंपरा का रखें ध्यान

मथुरा के वृंदावन के सप्त देवालयों में शामिल ठाकुर राधा दामोदर मंदिर में अब लोग छोटे कपड़े और अश्लील ड्रेस पहन कर प्रवेश नहीं कर पाएंगे। ऐसे कपड़े पहनकर आने वाले भक्तों पर भगवान का दर्शन करने पर रोक लगा दी गई है।

By Rajni 

Updated Date

मथुरा। मथुरा के वृंदावन के सप्त देवालयों में शामिल ठाकुर राधा दामोदर मंदिर में अब लोग छोटे कपड़े और अश्लील ड्रेस पहन कर प्रवेश नहीं कर पाएंगे। ऐसे कपड़े पहनकर आने वाले भक्तों पर भगवान का दर्शन करने पर रोक लगा दी गई है।

पढ़ें :- खेल जगत में शोक की लहर, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या

मंदिर के गेट पर पुरुष और महिलाओं से ऐसे वस्त्र न पहनकर आने की अपील का बोर्ड लगा दिया गया है। सेवायत पूर्ण चंद गोस्वामी ने अन्य मंदिर संचालकों से भी ऐसे वस्त्र पहनकर आने वाले श्रद्धालुओं पर रोक लगाने की अपील की है।

उन्होंने बताया कि हमारी संस्कृति और शास्त्रों में मंदिरों में ऐसे वस्त्र पहनकर आना निषेध है। उधर, बांकेबिहारी मंदिर के प्रबंधक ने कहा है कि धार्मिक स्थलों पर अमर्यादित वस्त्र पहनकर नहीं आना चाहिए। मंदिर की परंपरा का ध्यान रखना चाहिए।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com