1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. शहीद भगत सिंह के विचारों को आत्मसात करें युवा, देश की आजादी में स्वतंत्रता सेनानियों का अतुलनीय योगदानः गोपाल राय

शहीद भगत सिंह के विचारों को आत्मसात करें युवा, देश की आजादी में स्वतंत्रता सेनानियों का अतुलनीय योगदानः गोपाल राय

दिल्ली सरकार द्वारा भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और संघर्ष को याद करने और अमर शहीद भगत सिंह की जयंती पर उनका सम्मान करने के लिए त्यागराज स्टेडियम में ‘शहीद उत्सव’ का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि दिल्ली के पर्यावरण एवं सामान्य प्रशासन मंत्री गोपाल राय रहे।

By Rakesh 

Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार द्वारा भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और संघर्ष को याद करने और अमर शहीद भगत सिंह की जयंती पर उनका सम्मान करने के लिए त्यागराज स्टेडियम में ‘शहीद उत्सव’ का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि दिल्ली के पर्यावरण एवं सामान्य प्रशासन मंत्री गोपाल राय रहे।

पढ़ें :- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए विंटर एक्शन प्लान तैयार, 1 नवंबर से 28 फरवरी तक बरतनी होंगी ये सावधानियां

समारोह में अमर शहीद भगत सिंह के छोटे भाई की पोती अनुष प्रिया संधु, स्वतंत्रता सेनानी और शहीदों के परिवार एवं बड़ी संख्या में स्कूल-कॉलेज के छात्र शामिल हुए। इस अवसर पर सामान्य प्रशासन मंत्री गोपाल राय ने कहा कि युवाओं को शहीद भगत सिंह के विचारों से परिचित होना चाहिए। युवाओं को नई राह दिखाने के लिए भगत सिंह के विचार कल भी जिंदा थे, आज भी जिंदा हैं और भविष्य में भी जिंदा रहेंगे।

उन्होंने कहा कि देश की आजादी में स्वतंत्रता सेनानियों का योगदान अतुलनीय है। इस दौरान कलाकारों ने अमर शहीद भगत सिंह के जीवन पर नाटक का मंचन भी किया। श्री राय ने स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान के बारे में कहा कि हमारे युवाओं को शहीद भगत सिंह के विचारों से परिचित होना चाहिए।

उन्होंने समाज, कृषि और इतिहास के मुद्दों पर भी प्रकाश डाला और कहा कि हमें शहीद भगत सिंह से बहुत कुछ सीखना चाहिए। क्योंकि वह हमेशा समानता, शिक्षा के महत्व, भाषाओं और पूर्ण स्वतंत्रता की बात करते थे। श्री राय ने कहा कि शहीद उत्सव अनूठी पहल है, जिसमें हमारे स्वतंत्रता संग्राम के नायकों को याद किया जा रहा है।

समारोह में सेनानी आर. माधवन को किया गया सम्मानित 

पढ़ें :- आशा कार्यकर्ताओं के लिए रेखा सरकार का बड़ा तोहफा, अब हर महीने ₹6 हजार

कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आर. माधवन को भी सम्मानित किया गया। मंत्री गोपाल राय ने कहा कि भारत विश्व गुरु बन सकता है और हम अपने स्वतंत्रता सेनानियों के सपने का भारत बना सकते हैं, लेकिन आज लोगों के दिलों में एक-दूसरे के प्रति नफरत पैदा करके उन्हें अलग करने का काम किया जा रहा है। हम सबको मिलकर इससे लड़ना पड़ेगा और यह लड़ाई हथियारों से नहीं बल्कि विचारों से लड़ना पड़ेगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com