1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चाकू मारकर युवक की हत्या, झाड़ियों में मिला शव

चाकू मारकर युवक की हत्या, झाड़ियों में मिला शव

यूपी के झांसी में सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के कांशीराम पार्क के पीछे झाड़ियों में एक युवक का रक्त रंजित शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

By Rajni 

Updated Date

झांसी। यूपी के झांसी में सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के कांशीराम पार्क के पीछे झाड़ियों में एक युवक का रक्त रंजित शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

पढ़ें :- खेल जगत में शोक की लहर, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या

पुलिस ने बताया कि युवक की चाकू मारकर हत्या की गई है। सीपरी बाजार के बौद्ध नगर निवासी कमल सिंह कॉलोनी निवासी सुशांत उर्फ प्रिंस (34) फोटोग्राफी और ऑटो चलाने का कार्य करता था। शनिवार सुबह सुशांत अपने घर से काम पर जाने की कहकर निकला। इसके बाद लौट कर नहीं आया।

सूचना पर काशीराम पार्क के पीछे झाड़ियों के पास से पुलिस ने शव को बरामद कर उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया। मृतक की शिनाख्त सुशांत उर्फ प्रिंस के नाम से हुई।

फोरेंसिक टीम और सीओ सिटी भी मौके पर पहुंचें

पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना देकर बुलाया। सीपरी बाजार प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक युवक की हत्या चाकू मारकर की गई है। फोरेंसिक टीम और सीओ सिटी भी मौके पर जांच पड़ताल में जुट गए। उधर, मृतक की पत्नी का आरोप है कि कल रात रिश्तेदार ने सुशांत को जान से मारने की धमकी दी थी।

पढ़ें :- सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से मांगा जवाब, 12 अक्टूबर को अगली सुनवाई

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com