मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तराखंड

नैनीताल में एसटीएफ ने 50 हजार के इनामी को किया गिरफ्तार

Rajni

उत्तराखंड में जमीन के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी करके फरार चल रहे एक बदमाश को एसटीएफ कुमाऊं ने गिरफ्तार कर लिया।

crime
शेयर करें

रामनगर। उत्तराखंड में जमीन के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी करके फरार चल रहे एक बदमाश को एसटीएफ कुमाऊं ने गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया कि अल्मोड़ा जनपद के सल्ट क्षेत्र में रहने वाला जयप्रकाश डंडरियाल ने कुछ वर्षों पूर्व रामनगर क्षेत्र के ग्राम पीरूमदारा में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम शुरू किया था। इस दौरान उसके द्वारा जमीन के नाम पर कई लोगों के साथ लाखों रुपए की धोखाधड़ी की गई थी। जिसमें रामनगर कोतवाली में उसके खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज किए गए थे।

बताया कि करीब दो वर्ष से आरोपी फरार चल रहा था, जिसे एसटीएफ कुमाऊं निरीक्षक एसपी सिंह एवं रामनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम ने काशीपुर रोड स्थित रामनगर से गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी पर 50 हजार रुपए का इनाम भी घोषित था।

शेयर करें