Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पुलिस के लिए सिरदर्द बने इरानी गैंग के 2 सदस्य गिरफ्तार, 50 हजार नगद सहित जेवरात बरामद

पुलिस के लिए सिरदर्द बने इरानी गैंग के 2 सदस्य गिरफ्तार, 50 हजार नगद सहित जेवरात बरामद

लखनऊ पुलिस ने बुधवार को इरानी गैंग के 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से भारी मात्रा में जेवरात और कैश बरामद किया गया है।

By Rajni 

Updated Date

लखनऊ। लखनऊ पुलिस ने बुधवार को इरानी गैंग के 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से भारी मात्रा में जेवरात और कैश बरामद किया गया है। पुलिस का दावा है कि गैंग के इन्ही 2 लोगों ने लखनऊ के अलग-अलग इलाकों में 31 घटनाओं को अंजाम दिया है।

पढ़ें :- मैनपुरी में होमगार्ड के जवान ने लगाई फांसी, परिजनों में मचा कोहराम

मूलरूप से महाराष्ट्र राज्य के रहने वाले अली मिर्ज़ा दरवेश और जान हुसैन सैय्यद लखनऊ पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बने थे। पुलिस रोज़ाना बुज़ुर्ग महिलाओं से टप्पेबाज़ी की घटनाओं को लेकर परेशान थी।

वाहन चेकिंग से लेकर कई ऑपरेशन टप्पेबाज़ों को पकड़ने के लिए चलाए गए। लेकिन सब नाकाम साबित हुए। लम्बे अरसे के बाद इरानी गैंग के 2 शातिरों को पुलिस की अलग-अलग टीमों ने गिरफ्तार किया है। जिन्होंने लखनऊ में घूम-घूम कर वृद्ध महिलाओं को सुबह निशाना बनाते हुए खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए महिलाओं से जेवर उतरवा लिया करते थे।

पुलिस ने उनके पास से सोने के कई मंगलसूत्र, अंगूठी, कंगन, चेन और बाली समेत लॉकेट भी बरामद किया है। यही नहीं उनके पास से 50 हज़ार की रकम की बरामद की गई है। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर क्राइम आकाश कुलहरि ने बताया कि लखनऊ पुलिस के लिए इस गैंग को पकड़ना एक बड़ी उपलब्धि है।

पढ़ें :- काकोरी में युवक ने फांसी लगा कर दी जान
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com