मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

OP राजभर के आवास में धरने पर बैठे 69000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी, कैबिनेट मंत्री ने की मुलाकात, शाम तक का समय मांग

up bureau

राजधानी लखनऊ में 69000 शिक्षक भर्ती के सैकड़ों अभ्यर्थियों ने कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के आवास का घेराव किया।

OP राजभर के आवास में धरने पर बैठे 69000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी, कैबिनेट मंत्री ने की मुलाकात, शाम तक का समय मांग
OP राजभर के आवास में धरने पर बैठे 69000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी, कैबिनेट मंत्री ने की मुलाकात, शाम तक का समय मांग
शेयर करें

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में 69000 शिक्षक भर्ती के सैकड़ों अभ्यर्थियों ने कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के आवास का घेराव किया। नारे लगाते हुए प्रदर्शनकारी आवास में घुस गए। मेहमानों के लिए रखी कुर्सी पर बैठे। कहा- जब तक मंत्री जी आकर बात नहीं करेंगे। हम यहां से नहीं जाएंगे।

अभ्यर्थियों के हंगामे के बाद राजभर आवास से निकल आए और अभ्यर्थियों से मुलाकात की। कहा- हम आपके साथ हैं। उन्होंने शिक्षा मंत्री से फोन पर बात की। अभ्यर्थियों से शाम तक का समय मांगा है। राजभर ने कहा- हम किसी भी हाल में OBC-SC अभ्यर्थियों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे।

बता दें बीते दिन बुधवार को अभ्यर्थियों ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का आवास घेरा था। मंगलवार को केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल और सोमवार को डिप्टी सीएम केशव मौर्य के आवास का घेराव किया था।

शेयर करें