मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद में 103 के बुजुर्ग ने वोट डालकर देश के प्रति निभाया फर्ज

HO BUREAU

गाजियाबाद में दूसरे चरण (26 अप्रैल) की वोटिंग के लिए मतदाताओं में खासा उत्साह है। बूथों पर लंबी-लंबी कतारें लगी हैं। लोग सुबह सात बजे से ही वोटिंग के लिए अपने घरों से निकले। सिद्धार्थ विहार से भी काफी लोग मत देने के लिए सुबह ही अपने घरों से निकल गए। गाजियाबाद लोकसभा सीट पर भाजपा से अतुल गर्ग मैदान में हैं।

103 year old man voter
103 year old man voter
शेयर करें

गाजियाबाद। गाजियाबाद में दूसरे चरण (26 अप्रैल) की वोटिंग के लिए मतदाताओं में खासा उत्साह है। बूथों पर लंबी-लंबी कतारें लगी हैं। लोग सुबह सात बजे से ही वोटिंग के लिए अपने घरों से निकले। सिद्धार्थ विहार से भी काफी लोग मत देने के लिए सुबह ही अपने घरों से निकल गए। गाजियाबाद लोकसभा सीट पर भाजपा से अतुल गर्ग मैदान में हैं।

जबकि कांग्रेस ने डॉली शर्मा और BSP ने नंदकिशोर पुंडीर को प्रत्याशी बनाया है। इंदिरापुरम स्थित ऑरेंज काउंटी सोसाइटी में मतदान करने के लिए मतदाता लाइन में लगे हैं। अर्थला की संजय कॉलोनी में रहने वाले मतदाताओं ने कैलाशवती स्कूल में मतदान किया।

लोनी के मतदान केंद्र पर बुजुर्ग मतदाता नजरा (100) वोट डालने के लिए पहुंची। वहीं गाजियाबाद के अर्थला के कैलाशवती स्कूल में मतदान केंद्र पर सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ। अर्थला में रहने वाले 103 साल के बदन सिंह मलिक ने कैलाशवती स्कूल पर मतदान किया।

शेयर करें