Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. तेजिंदर पाल बग्गा की गिरफ्तारी पर आमने-सामने आई भाजपा व आप

तेजिंदर पाल बग्गा की गिरफ्तारी पर आमने-सामने आई भाजपा व आप

आज सुबह से ही दिल्ली, हरियाणा व पंजाब पुलिस के बीच तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है। इस पर भाजपा व आप आमने सामने आ गए हैं।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 06 मई 2022। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल पर बदले की राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि वह पंजाब पुलिस का दुरुपयोग कर रहे हैं। पार्टी ने दिल्ली प्रदेश भाजपा के नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी को गैरकानूनी करार दिया।

पढ़ें :- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसलाः EVM से ही होंगे चुनाव, बैलेट से चुनाव कराने की मांग वाली याचिकाएं खारिज

भाजपा के वरिष्ठ नेता मनजिंदर सिंह सिरसा, दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता, सरदार आरपी सिंह और प्रवक्ता नुपूर शर्मा ने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में बग्गा की गिरफ्तारी को गैरकानूनी करार देते हुए आप पर जमकर निशाना साधा।

सिरसा ने कहा कि जिस प्रकार से आज तजिंदर पाल बग्गा जी को गिरफ्तार किया गया, वो गैरकानूनी है।अरविंद केजरीवाल बदले की राजनीति करते हैं। अरविंद केजरीवाल की सच्चाई लोगों को बताने वालों का ये मुंह बंद करना चाहते हैं। उनकी सच्चाई लोगों के सामने न आए, इसके लिए वो पंजाब पुलिस का दुरुपयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज लोग देख रहे हैं कि अरविंद केजरीवाल बदले की राजनीति कर रहे हैं।

सिरसा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब को 1980 के दशक के रास्ते पर ले जाना चाहती है। ये पहले सपने दिखाएंगे, फिर लोगों को लूटेंगे, सिखों को बदनाम करेंगे और उन्हें आतंकवादी बताकर उन्हें जेल में बंद करेंगे। लेकिन भाजपा सच के साथ खड़ी रहेगी। सिरसा ने कहा कि तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने कोई गुनाह नहीं किया है। बग्गा ने अरविंद केजरीवाल के झूठ को बेनकाब किया है।

दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि मुझे ध्यान है कि पंजाब चुनाव से पहले दिल्ली में एक टीवी इंटरव्यू में पत्रकार के सवाल कि आप पर लोग सोशल मीडिया पर बहुत सवाल उठाते हैं उस पर केजरीवाल ने कहा था कि जिस दिन हमारे पास पुलिस आ जाएगी उस दिन हम बता देंगे। उन्होंने कहा कि आज केजरीवाल का असली चरित्र और चेहरा सामने आ गया है। आज वही काम पंजाब पुलिस द्वारा केजरीवाल करा रहे हैं।

पढ़ें :- कराला में फ्लाईओवर पर संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला युवक का शव

गुप्ता ने कहा कि सिर्फ भाजपा के कार्यकर्ताओं के ऊपर ही नहीं बल्कि जो भी लोग स्वतंत्र राजनीतिक विचार व्यक्त करते हैं, केजरीवाल पर सवाल खड़ा करते हैं उनको पंजाब पुलिस का नोटिस पहुंच रहा है, उन पर पंजाब पुलिस कार्रवाई कर रही है। आज तेजिंदर पाल सिंह बग्गा पर जो कार्रवाई हुई है वो बहुत शर्मनाक है। गुप्ता ने कहा कि पंजाब पुलिस द्वारा एक बुजुर्ग व्यक्ति को मारा-पीटा गया है, उनके मुंह में कपड़ा ठूंसा गया है, अभद्रता की गई है। पंजाब पुलिस इस कदर गुंडागर्दी पर उतारू है कि उन्होंने एक सिख को अपनी पगड़ी तक भी नहीं बांधने दी।

तेजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी जायज : आप

आम आदमी पार्टी (आप) का कहना है कि पंजाब पुलिस की ओर से तेजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी जायज है। बग्गा अभद्र भाषा बोलते हैं। उन्होंने आप नेताओं सहित सुप्रीम कोर्ट के एक प्रतिष्ठित वकील को अपमानित किया था और वह अपने सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार नफरत फैलाते रहे हैं।

आप प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने शुक्रवार को एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि बग्गा अपने सोशल मीडिया के माध्यम से समाज में नफरत फैलाने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि बग्गा ने पंजाब में भी हिंसा फैलाने की कोशिश की थी। जिसके बाद उनपर एफआईआर दर्ज हुआ था। पंजाब पुलिस ने जांच के लिए उन्हें दो बार सम्मन भी भेजा था। जब वह नहीं पहुंचे तो मजबूरन पंजाब पुलिस को गिरफ्तार करना पड़ा। सौरभ ने कहा कि पंजाब पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई कर रही है। जिसे भाजपा बाधित करने की कोशिश कर रही है।

पढ़ें :- 21 राज्यों की 102 सीटों पर वोटिंग जारी,  बंगाल में हिंसा से मतदान प्रभावित; मणिपुर के मतदान केंद्र में घुसे हथियारबंद लोग
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com