मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

हरियाणाः आप नेत्री ने हरियाणा सरकार पर साधा निशाना, कहा- प्रदेश भ्रष्टाचार और बेरोजगारी में नंबर वन बना

Rakesh

आम आदमी पार्टी की बदलाव यात्रा शाहाबाद पहुंची। आप की वरिष्ठ नेत्री चित्रा सरवारा ने सरकार पर निशाना साधा। कहा कि हरियाणा प्रदेश भ्रष्टाचार और बेरोजगारी में नंबर वन बन गया है। आम आदमी पार्टी द्वारा शुरू की गई बदलाव यात्रा बुधवार को शाहाबाद पहुंची। जहां पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने इस यात्रा में शिरकत की।

aap leader chitra sarwara
शेयर करें

कुरुक्षेत्र। आम आदमी पार्टी की बदलाव यात्रा शाहाबाद पहुंची। आप की वरिष्ठ नेत्री चित्रा सरवारा ने सरकार पर निशाना साधा। कहा कि हरियाणा प्रदेश भ्रष्टाचार और बेरोजगारी में नंबर वन बन गया है। आम आदमी पार्टी द्वारा शुरू की गई बदलाव यात्रा बुधवार को शाहाबाद पहुंची। जहां पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने इस यात्रा में शिरकत की।

इस मौके पर वरिष्ठ नेत्री चित्रा सरवारा ने कहा कि हरियाणा आज बेरोजगारी व भ्रष्टाचार में नंबर वन बन चुका है। उन्होंने कहा कि जैसे पंजाब को उड़ता पंजाब कहा जाता था और आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर वहां बदलाव हुआ है, ऐसे ही अब हरियाणा में भी लोग हमारी सरकार लाकर बदलाव करेंगे और हरियाणा को खुशहाल प्रदेश बनाएंगे।

उन्होंने कहा कि लोगों का भरोसा टूट चुका है। आप शहर में जाएं या गांव में, अब ईवीएम पर भी लोग सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जुमलों की सरकार है। पहले 15 लाख का जुमला ,फिर अच्छे दिनों का अब राजस्थान में 450 रुपए के जुमले पर जीत दर्ज की है। 2 करोड़ नौकरियां हर साल देने का भी वादा किया गया था जो अब 20 करोड़ हो जानी चाहिए थी।

लेकिन आज युवा डोंकी के रास्ते मौत झेलते हुए विदेश जाना चाहता है लेकिन यहां नहीं रहना चाहता। चित्रा सरवारा ने पेपर लिक होने पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि सरकार सी और डी ग्रेड की भर्तियां निकालती है लेकिन ए और बी ग्रेड की नहीं।

टैग: politics
शेयर करें