Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. हरियाणाः ‘आप’ का आरोपः एक अकेले केजरीवाल से डरती है BJP  

हरियाणाः ‘आप’ का आरोपः एक अकेले केजरीवाल से डरती है BJP  

संयुक्त सचिव ललित त्यागी, जिला सचिव व्यापार विंग मोहित त्यागी, जिला सचिव राहुल भान, जिला सचिव SC विंग प्रदीप कुमार, अवनीश त्यागी जिला ऑफिस कार्यालय व वरिष्ठ कार्यकर्ता अमरीश त्यागी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के CM अरविन्द केजरीवाल के आह्वान पर दिल्ली BJP मुख्यालय का घेराव किया।

By Rakesh 

Updated Date

यमुनानगर। संयुक्त सचिव ललित त्यागी, जिला सचिव व्यापार विंग मोहित त्यागी, जिला सचिव राहुल भान, जिला सचिव SC विंग प्रदीप कुमार, अवनीश त्यागी जिला ऑफिस कार्यालय व वरिष्ठ कार्यकर्ता अमरीश त्यागी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के CM अरविन्द केजरीवाल के आह्वान पर दिल्ली BJP मुख्यालय का घेराव किया।

पढ़ें :- हरियाणाः सिरसा में 3 मार्च को कांग्रेस की जनसंदेश रैली, ऐतिहासिक भीड़ उमड़ने का दावा

इस मौके पर ललित त्यागी ने कहा कि आज दिल्ली के हर बॉर्डर को केंद्र की BJP सरकार के आदेश पर छावनी मे तब्दील कर दिया गया। एक अकेले केजरीवाल से बीजेपी डरती है। हरियाणा के आप अध्यक्ष डॉक्टर सुशील गुप्ता को उनके घर से ही अरेस्ट कर लिया गया। श्री त्यागी ने कहा कि किस प्रकार चंडीगढ़ मेयर चुनाव में बीजेपी द्वारा लोकतंत्र की हत्या की गई, सभी ने देखा।

गठबंधन के 20 वोट होने के बावजूद 16 वोट वाली बीजेपी धांधली से अपना मेयर बना ले गई। इसी के विरोध में आम आदमी पार्टी ने बीजेपी मुख्यालय का घेराव किया। इस अवसर पर मोहित त्यागी, राहुल भान, प्रदीप कुमार व अवनीश त्यागी ने कहा कि कैसे बीजेपी के आदेश पर पूरे हरियाणा व पंजाब के कार्यकर्त्ताओं को दिल्ली बॉर्डर पर ही रोक लिया गया। फिर भी सभी कार्यकर्ताओं ने आज बीजेपी मुख्यालय का घेराव किया। आज आम आदमी पार्टी का एक एक कार्यकर्त्ता बीजेपी के सौ सौ कार्यकर्ताओ के बराबर है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com