1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. अभिनेत्री सोनम कपूर के दिल्ली वाले घर में हुई करोड़ों की चोरी

अभिनेत्री सोनम कपूर के दिल्ली वाले घर में हुई करोड़ों की चोरी

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुगलक रोड थाना पुलिस में मामला दर्ज किया। पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं और साक्ष्य की जांच की जा रही है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली : बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सोनम कपूर के राजधानी दिल्ली स्थित घर से करोड़ों रुपये की चोरी हुई है। घटना के एक माह बाद भी पुलिस के हाथ अबतक खाली हैं। सोनम कपूर की दादी सास सरला आहूजा ने घर में हुई चोरी की शिकायत तुगलक रोड पुलिस थाने में दर्ज करायी है।

पढ़ें :- दिल्ली-एनसीआर में धूल भरी आंधी और बारिश का कहर, रेड अलर्ट जारी

नई दिल्ली जिले की डीसीपी अमृता गुगुलोथ ने शनिवार को बताया कि बीते 23 फरवरी को चोरी की शिकायत की गई थी। शिकायत में बताया गया था कि कि 2.4 करोड़ मूल्य की कुछ नकदी और आभूषण चोरी हुई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुगलक रोड थाना पुलिस में मामला दर्ज किया। पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं और साक्ष्य की जांच की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि इस घर में सोनम की दादी सास सरला आहूजा अपने बेटे और बहू के साथ रहती हैं। घर में करीब 35 नौकर हैं, जो घर का सारा काम करते हैं। पुलिस अब इन सभी से पूछताछ कर रही है। फिलहाल सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा मुंबई में हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com